नगर पंचायत शाहपुर में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष उषा शर्मा और उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया : विधायक बोले… यह मुख्यमंत्री के विश्वसनीय नेतृत्व और नीतियों की जीत

by
धर्मशाला, 21 जुलाई। नगर पंचायत शाहपुर ने आज अपने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव कर एक उदाहरण पेश किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर एक की पार्षद उषा शर्मा तथा उपाध्यक्ष के रूप में वार्ड नंबर सात के पार्षद विजय गुलेरिया को चुना गया। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस मौके पर चुने गए पदाधिकारियों को
बधाई

देते हुए, उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शाहपुर में हुई यह जीत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विश्वसनीय नेतृत्व और लोक हितैषी नीतियों की जीत है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की ताजपोशी होना उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन सुक्खू सरकार ने, अपने पहले ही स्थानीय निकाय चुनाव में निर्विरोध रूप से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं की ताजपोशी करवा कर अपनी लोकप्रियता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की नीतियों और जनकल्याण के संकल्प से प्रभावित होकर क्षेत्र के पार्षदों ने उनके दल का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि इसी माह की शुरुआत में शाहपुर नगर पंचायत के चार पार्षदों, विजय गुलेरिया, उषा शर्मा, आजाद सिंह व सुषमा चौहान ने जिलाधीश कांगड़ा के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 21 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया था, लेकिन फ्लोर टेस्ट होने पूर्व ही अध्यक्षा निशा शर्मा व उपाध्यक्ष किरण कौशल ने अपना अपना त्यागपत्र एसडीएम के कार्यालय में सौंप दिया।
पठानिया ने कहा कि त्यागपत्र के बाद खाली हुई सीटों के लिए उपायुक्त कांगड़ा द्वारा 21 तारीख को ही चुनाव करवाने संबंधी अधिसूचना जारी की गई। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सभी पार्षदों ने एकमत से चुनाव ना करवा कर निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मात्र दो ही प्रतिनिधियों के नाम आने पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने अध्यक्ष पद के लिए उषा शर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए विजय गुलेरिया ने नाम की घोषणा की।
केवल पठानिया ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि जब भी हाउस मीटिंग होगी उसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि जनहित में निर्णय लेते हुए उनपर त्वरित कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के कुशल ओर निर्णायक नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत शाहपुर में हुए व्यवस्था परिवर्तन के साथ की क्षेत्र तसवीर को बदलने के लिए काम किया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, महिला ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, प्रदीप बलोरिया, संजीव उपाध्याय, राजीव पटियाल, पुष्पा जरियाल, निशा शर्मा, किरण बाला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, सूबेदार उत्तम सिंह, मुनीश पटियाल, कर्ण पठानिया, कर्ण परमार पिंटू, इकबाल सिंह मिंटा, विनय ठाकुर सहित विभिन्न संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की सत्यापन प्रक्रिया का कार्य 21 अगस्त तक चलेगा – DC राघव शर्मा

ऊना, 1 अगस्त – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलारिया ने की एचआईवी संक्रमण व रोकथाम के उपायों पर चर्चा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब, N.S.S., एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर S.D.P.O सलूणी श्री रंजन शर्मा बतौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश बनाए 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबर – बूथों पर भी अब होगा 12 सदस्यीय कमेटी का गठन

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपनी संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव किया है।  सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए अमित शाह का पुतला फूंका

गढ़शंकर। जनसंगठनों कार्यकर्ताओं ने अड्डा झुंगियां में बीनेवाल के चौक में एकत्रित होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से अमित...
Translate »
error: Content is protected !!