नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, चुनाव चिन्ह वितरित

by
एएम नाथ। सुंदरनगर, 06 मई : नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव-2026 के अंतर्गत आज बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समयावधि के भीतर वार्ड नंबर-12 पश्चिम कॉलोनी की प्रत्याशी मोनिका जोली ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि नाम वापसी की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक केवल एक महिला प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। उन्होंने कहा कि अब नगर परिषद सुंदरनगर के 13 वार्डों में कुल 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं, जिनमें 15 महिला तथा 16 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।May be an image of text
उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आज बुधवार सायं 3 बजे के पश्चात निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।
एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि 8 मई 2026 को मंडी स्थित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग निर्धारित की गई है। इसके उपरांत 11 मई को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें लाई जाएंगी तथा 13 मई को मशीनों की कमिश्निंग की जाएगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्थानों पर उपस्थित रहकर प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।
उन्होंने प्रत्याशियों को चुनाव व्यय संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी उम्मीदवारों को फार्म-28 पर अपने दैनिक चुनाव व्यय का लेखा-जोखा संधारित करना होगा। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल एप के जरिए भी चुनाव व्यय का विवरण दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी के लिए अधिकतम चुनाव व्यय सीमा 75 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
एसडीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्किल समिति की बैठक में कौशल विकास कोर्सों पर की चर्चा : बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पर विशेष रूप से फोकस करने की आवश्यकता – DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 16 जनवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत जिला स्किल समिति की सातवीं बैठक उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिर्फ झूठ और साजिश के भरोसे सरकार चलाना चाह रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

वीबी-जी राम जी के नाम पर झूठ बोलकर प्रदेश के हितों को दांव पर लगा रही सरकार एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभाषा पखबाड़ा के तहत बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित : विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला के 117 स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा : भाषा एवं संस्कृति विभाग चम्बा द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के तहत 1 सितम्बर, को बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम और पीड़िता शादी करने के इच्छुक : एसडीएम ऊना को अंतरिम अग्रिम जमानत

एएम नाथ : शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपित एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान को अंतरिम अग्रिम जमानत दी है और पुलिस जांच में सहयोग करने का आदेश दिया।...
Translate »
error: Content is protected !!