नगरासू गुरुद्वारा की छत से चौथे दिन नीचे उतरे चारों निहंग : पंजाब के लिए आज हुए रवाना

by

रुद्रप्रयाग :  नगरासू गुरुद्वारे की चौथी मंजिल व छत पर कब्जा करने वाले चार निहंग सिख आखिरकार आज चौथे दिन नीचे उतरकर पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार को प्रशासन पुलिस से लंबी वार्ता के बाद निहंग नीचे आने को तैयार हुए और पंजाब के लिए हो गए हैं।

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे चार निहंगों ने बीते 16 जून को ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तलवारों से जमकर तांडव मचाया था। दरअसल, वाहन पार्किंग की बात को लेकर एक स्थानीय होटल संचालक से उनका विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि निहंगों ने तलवारें निकाल लीं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया, जिससे चार लोग लहूलुहान हो गए।

इस हिंसक झड़प में एक निहंग भी घायल हो गया था। वारदात को अंजाम देकर तीन निहंग अपनी बाइकों से गौचर की तरफ फरार हो गए थे। हमले से आक्रोशित स्थानीय भीड़ ने राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम रखा। बाद में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया और चारों निहंगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, घायल निहंग का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।

गिरफ्तार हुए निहंग साथियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवाद दोपहर को 4 निहंगों ने रुद्रप्रयाग जनपद के नगरासू स्थित ‘गुरुद्वारा दमदमा साहिब’ पर कब्जा कर लिया था और मांगें न माने जाने पर देशभर से निहंगों को बुलाने की चेतावनी दी है। स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा इस घटना पर कोई आपत्ति दर्ज न कराने से निहंग असंतुष्ट थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए : चंडीगढ़ में जल्द लागू हो सकता है टेनेंसी एक्ट

चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से मकान मालिक और किराएदारों के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए चंडीगढ़ में जल्द ही टेनेंसी एक्ट लागू किया जा रहा है। इससे अदालतों में चल रहे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में एन. सी. वी. टी. पाठयक्रम के तहत दाखिले जारी

रोहित जसवाल । ऊना : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा एन. सी. वी. टी. पाठयक्रम के अर्न्तगत क्राफट ट्रेनिंग द्वारा हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन , फिटर, डीजल मकैनिक ,...
article-image
पंजाब

संपत्ति विवाद में बेटे-बहू पर पिता की हत्या का आरोप, पेट में किरच से किए 4 वार

2 किले जमीन और मकान में हिस्सेदारी को लेकर चल रहा था विवाद, 10 दिन से परिवार में हो रही थी मारपीट; वारदात के बाद आरोपी फरार तरनतारन में संपत्ति के विवाद ने खूनी...
Translate »
error: Content is protected !!