नड्डा के बाद यह महिला नेता बन सकती है भाजपा की अध्यक्ष

by

बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, होली से पहले भाजपा अपने नए चीफ की घोषणा कर देगी। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने वाला है।

वहीं ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी का दिल्ली चुनाव में जीत के बाद अब पूरा फोकस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव पर है। भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही दौड़ में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की चर्चा सबसे तेज है।

ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी वसुंधरा राजे को पहली महिला अध्यक्ष बनाकर देश में नया संदेश दे सकती है। ऐसे में दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री के बाद महिला बीजेपी अध्यक्ष की चर्चा भी जमकर हो रही है।

वसुंधरा राजे क्यों सबसे आगे?

राजनीतिक जानकारों की मानें तो राजस्थान विधानसभा चुनाव और नए सीएम के तौर पर भजनलाल शर्मा की ताजपोशी के बाद से राजनीतिक हलको में वसुंधरा राजे की नाराजगी की खबर सामने आ रही थी। लेकिन बीते कुछ समय में वसुंधरा राजे की राजनीतिक सक्रियता और लगातार प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ से ये लग रहा है कि उनका केंद्रीय संगठन से तालमेल अब मजबूत हो गया है। वहगीं वसुंधरा राजे को संघ भी पसंद करता है। ऐसे में राजे को अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी उपाध्यक्ष के बाद उनको अब अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है।

राजस्थान से हो सकता है अगला अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष की कमान में राजस्थान से दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। इसकी बड़ी वजह ये है कि अब तक राजस्थान से किसी भी व्यक्ति को भाजपा अध्यक्ष के तौर पर कमान नहीं सौंपी गई है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई नेता भाजपा अध्यक्ष बन चुके हैं। लेकिन क्योंकि इस रेस में राजस्थान अछूता है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि अगला भाजपा अध्यक्ष राजस्थान से हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में आयोजित तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम ने फहराया तिरंगा : विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश

गढ़शंकर, 16 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के खेल मैदान में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। तहसीलदार तपन भनोट की अगुवाई में आयोजित इस समागम में मुख्य अतिथि...
article-image
पंजाब

कनाडा बैठे यह गैंगस्टर : पंजाब का माहौल खराब करने की रचते हैं साजिश, 7 गैंगस्टरों को भारत लेकर आने की कोशिश की जा रही

चंडीगढ़ : 3 अक्तूबर :कनाडा बैठे कई गैंगस्टर अपने साथियों के साथ मिल कर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। पंजाब पुलिस की इंटेलीजैंस विंग तथा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स...
article-image
पंजाब

SDM Issues Strict Directions for

Hoshiarpur / Daljit Ajnoha/Dec.10 : SDM Hoshiarpur, Gursimranjit Kaur, today convened a significant meeting to review various issues related to mining activities within the Hoshiarpur sub-division. Extensive discussions were held on monitoring mining operations,...
article-image
पंजाब , समाचार

गायक सतिंदर सरताज बिखरेंगे 5 मार्च को अपनी आवाज का जादू : लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,

होशियारपुर, 04 मार्च: ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले के दूसरे दिन लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया। जे.एस.एस. आशा...
Translate »
error: Content is protected !!