नरेंद्र मोदी 3.0 : गरीब, युवा अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण को रहेगा समर्पित – हर वर्ग का ध्यान रखना है मोदी की नीति, भ्रष्टाचार रहित विकास के नाम रहे दस साल : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। कांगड़ा/धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के अक्षरशः पालन होने की पूरी गारंटी है। क्योंकि यह मोदी की गारंटी हैं। वह जो कहते हैं वह पूरा करके दिखाते हैं। अब भारत के विकसित देश बनने का वक़्त है। देश उस राह पर बहुत आगे निकल गया है। जब हम आज़ादी के सौवें वर्ष का उत्सव एक विकसित देश के रूप में मनाएँगे। विकसित भारत लक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र मील का पत्थर साबित होगा। जो हर भारतीय के सपनों को पूरा करने में और भारत के इंफ़्रास्ट्रक्चर को वैश्विक मनकों के अनुरूप विकसित होने का मार्ग प्रशस्त करेगा।  उन्होंने कहा कि काँगड़ा के दोनों चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हर वादे पर खरा उतरना ही नरेन्द्र मोदी की पहचान है। पिछले दस साल के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार ने यूपीए के दस साल के मुक़ाबले डेढ़ गुना सरकारी नौकरियां दी। इसके अलावा 19 करोड़ से ज़्यादा लोगों को संगठित क्षेत्रों में रोज़गार मिला। उन्होंने कहा कि यह आँकड़े हवा हवाई नहीं हैं। पिछले दस सालों में 19 लाख से ज़्यादा ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) के खाते खुले। यह एक यूनिक अकाउंट नंबर होता है जो आधार नंबर जारी से जुड़ा होता है और नौकरी बदलने से साथ ही समायोजित हो जाता है। इसके अलावा देश में 44 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने मुद्रा लोन लेकर अपन व्यवसाय शुरू किया है। मुद्रा लोन के तहत 10 लाख तक का ऋण लोगों को मिल रहा है इसे अब 20 लाख तक करने की घोषणा भी नरेन्द्र मोदी की है। यह रोज़गार ऊपर के रोज़गारों के अलावा हैं। आज हर दिन एक लाख लोगों को नया रोज़गार मिल रहा है आने वाले समय में यह आँकड़ा और बढ़ेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरा भाजपा कार्यकाल देश के युवाओं से लेकर महिलाओं, ग़रीबों से लेकर किसानों के संपूर्ण उत्थान और आत्मनिर्भरता का है। इनके विकास के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने का संकल्प भी मोदी ने लिया है। संकल्प पत्र देश की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। जनहितकारी योजनाओं में ग़रीबों को प्राथमिकता देने का वचन नरेन्द्र मोदी की सर्व समावेशी नीति का क्रियान्वयन है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नारी, युवा, किसान और गरीब ही नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता हैं। अतःइन सभी के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सदैव प्रतिबद्ध हैं। संकल्प पत्र में युवाओं के लिए पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया के साथ ही पेपर लीक के लिए सख़्त क़ानून लाने, तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने, किसानों के लिए कृषि के क्षेत्रों में सुधार से लेकर आय दुगुना करने और नई तकनीकी के साथ उत्पादों को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की योजनाएं किसानों के जीवन को बदल देंगी। ग़रीबों के लिए अन्न कल्याण योजना से लेकर आयुष्मान और आवास जैसी योजनाओं के दायरे को अप्रत्याशित रूप से बढ़ाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री द्वारा तय किया गया है। नरेंद्र मोदी की हर योजना गरीब कल्याण के साथ-साथ देश की बुनियादी सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के लक्ष्य के साथ धरातल पर उतारी जाती हैं। यह बातें उन्होंने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता एवं विभिन्न सभाओं में कही। इस मौक़े पर उनके साथ मंडी लोकसभा सीट की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत, कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट के प्रत्याशी डॉक्टर राजीव भारद्वाज, धर्मशाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा लोकसभा के भाजपा प्रभारी, विधायक विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व कांगड़ा के विधायक पवन काजल, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, कांगड़ा-चंबा लोकसभा के भाजपा संजोयक चंद्र भूषण नाग, ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश सचिव विशाल चौहान, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु, रंजू रस्तोगी, डॉक्टर विशाल नेहरिया, प्रेरणा शर्मा, शक्ति अत्री, शक्ति चड्डा, मधु शर्मा, विक्रम कागरा, समीक्षा शर्मा, अनिल वर्मा, अंकुश वर्मा, राजेश शर्मा, पवना रूकवाल आदि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

72 घंटे में 20 लाख के ऋण स्वीकृत करने का आरोप : अधिवक्ता ने फॉरेंसिक ऑडिट की उठाई मांग….जोगिन्द्रा बैंक के अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, नाबार्ड से सतर्कता जांच की 

जेसीसीबी सोलन के प्रबंधन पर गंभीर सवाल, शिकायतकर्ता ने नाबार्ड के सीवीओ को भेजी विस्तृत शिकायत एएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन :  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन और एडीएम ने चुराह और सलूणी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा :

चंबा, 21 जुलाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लगातार जारी बारिश के कारण ज़िला में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाने को लेकर आज विधानसभा चुराह के तहत चांजू नाला और हिमगिरि इलाके का दौरा कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने कहा कि 2 जून को सरेंडर करेंगे : सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को दी थी मोहलत

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार  को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का सफल समापन

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के सहयोग से आयोजित विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को...
Translate »
error: Content is protected !!