नरोला गला के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के स्थाई समाधान में लिया जाए विशेषज्ञ परामर्श — कुलदीप सिंह पठानिया

by
9 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित होगा हवारड़ी पुल : विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
1 लाख 55 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता राशि की वितरित
लाहडू -तुनूहट्टी सड़क मार्ग पर आवश्यक आपूर्ति के भारी वाहनों का परिचालन किया जाए शुरू
चंबा,(चुवाड़ी) 17 अगस्त :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि लाहडू -तुनूहट्टी- चंबा संपर्क सड़क मार्ग में नरोला गला के समीप भारी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के स्थाई समाधान को लेकर तकनीकी विशेषज्ञ परामर्श के बाद लोक निर्माण विभाग कार्य शुरू करें ।
विधानसभा अध्यक्ष आज उपमंडल भटियात के तहत भारी बारिश के कारण आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के प्रवास के दौरान नरोला गला बुर्ज में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए ।
साथ में उन्होंने विगत वर्षों से लंबित हवारड़ी पुल के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यो को भी जल्द शुरू करने को कहा।
उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण कार्यों पर लगभग 9 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लाहडू -तुनूहट्टी- चंबा संपर्क सड़क मार्ग पर आवश्यक वस्तुओं की अपूर्ति में लगे भारी वाहनों को नियमित अंतराल के भीतर परिचालन शुरू करने के भी निर्देश दिए ।
आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों के साथ है।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत एक लाख रुपए तक कि राशि के कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने को कहा ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान ग्राम पंचायत लाहडू के लहेड- परवाट में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा खंड विकास अधिकारी को ग्रामीण रास्ते के पुनः निर्माण को जल्द शुरू करने को कहा । उन्होंने नरोला गला बुर्ज के आसपास के क्षेत्रों में आज शाम तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था शुरू करने को लेकर भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया ।
उन्होंने इस दौरान त्रिमथ वार्ड नंबर 3,नरोला गला बुर्ज , लहेड- परवाट, लाहडु पुल, कुम्हार गला का प्रवास कर आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त 5 घरों व एक आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को 55 हजार की तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई।
गत दिनों कमल खड्ड में बहे स्थानीय युवक के परिजनों से मिलकर विधानसभा अध्यक्ष ने सांत्वना व्यक्त की । उन्होंने मृतक युवक की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया । उन्होंने इस दौरान प्रभावित परिवार को एक लाख रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की ।
इस दौरान सदस्य निदेशक मंडल हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चम्बियाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाड़क, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, तहसीलदार सुमन धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका : अरदास की प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए

नंगल  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*चार हजार के करीब छात्र परीक्षा में लेंगे भाग : कांगड़ा जिला में 13 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा : एडीसी

*परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र अधीक्षकों को दिए जरूरी टिप्स* एएम नाथ। धर्मशाला 01 मई। नीट की परीक्षा चार मई को कांगड़ा जिला के 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इसमें चार हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 जून को ‘एंटी चिट्टा डे’, ऊना में भी मुख्यमंत्री की पहल पर होंगे विशेष कार्यक्रम

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश में 26 जून को ‘एंटी चिट्टा डे’ के रूप में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नशे, विशेषकर चिट्टे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा मे 5.07 ग्राम हेरोईन (चिटटा) के साथ दो युवक गिरफतार

हरोली : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। एनटीएफ की टीम ने पंडोगा के वनखंडी मे...
Translate »
error: Content is protected !!