नर्स हत्याकांड में पुलिस को मिला अहम सुराग : पुर्तगाल से दी गई थी सुपारी, जालंधर में मिली थी लाश

by

जालंधर :  गांव तराड़ में नहर किनारे मिले नर्स के शव मामले में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। इससे पता चला है कि नर्स की हत्या पुर्तगाल से सुपारी देकर करवाई गई है। पिछले साल 26 दिसंबर की सुबह गांव तराड़ में नहर के किनारे महिला का शव मिली था।   उसकी पहचान गुरदासपुर की रहने वाली शमा के रूप में हुई, जोकि पेशे से नर्स थी। मृतक की बहन नेहा ने बताया कि शमा क्रिसमस पर खांबरा चर्च गई थीं और उसके बाद उसका शव नहर किनारे मिला।  पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पाया कि नर्स शमा नकोदर चौक से खांबरा तक ऑटो में बैठकर गईं और वहां से काला संघिया तक पहुंची थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शमा को काफी समय से विदेश से जान से मारने की धमकी मिल रही थीं। सूत्रों का कहना है कि धमकी देने वाला शख्स पुर्तगाल में रहता है और उसने ही सुपारी देकर शमा की हत्या कराई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया : 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा के साथ बनाए थे नाजायज संबंध

मोगा : थाना समालसर के पड़ते एक गांव में एक 17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा...
article-image
पंजाब

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव कराने की तैयारी तेज : नए सिरे से होगी वार्डबंदी

चंडीगढ़। पंजाब अब एक बार फिर चुनावी मुहाने पर खड़ा है। राज्य में पंचायत समितियों व जिला परिषदों के चुनाव पांच अक्टूबर तक करवाने के लिए सभी जिलों के एडीसी डेवलपमेंट से कह दिया...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द मंडी में मक्की की हो रही खरीद का प्रधान पवन कुमार ने मुआयना किया

गढ़शंकर – इलाके के किसान सियालू मक्की की उपज मंडियों में लेकर पुहंचने लगे हैं। सैला खुर्द मंडी में मक्की की फसल लेकर पुहंचे किसानों को पेश आ रही मुश्किलों की जानकारी लेने के...
article-image
पंजाब

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शंभू बार्डर पर पकड़ी 38 किलो अफीम : लुधियाना का एक व्यक्ति कार से पंजाब लेकर आ रहा था सप्लाई

चंडीगढ़  :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने एक गप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता दर्ज की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली...
Translate »
error: Content is protected !!