नर्सिंग छात्रा अंजना की मौत : गुस्साए परिजनों ने घेरा मंडी का SP ऑफिस

by

एएम नाथ।  मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 23 अक्तूबर की रात को सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत हो गई थी. अब इस केस परिजनों ने एसपी ऑफिस का घेराव और धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. एएसपी मंडी सागर चंद्र और डीएसपी मंडी और सुंदरनगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी गुस्साए परिजनों को शांत कराते हुए नजर आए. हालांकि, गुस्साए परिजनों ने एसपी ऑफिस के अंदर घुसने का भी प्रयास किया.

                       इससे पूर्व परिजनों ने मंडी शहर में आक्रोश रैली निकाली और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने गिरी नहीं, बल्कि उसकी हत्या हुई है. परिजनों ने पुलिस पर केस को दबाने के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले के तथ्यों को छुपाने का काम कर रही है. युवती अंजना के पिता भगत राम ने कहा कि जब वे अपनी बेटी को अस्पताल लेकर गए तो उन्होंने देखा की उसके सिर पर ही चोटें आई हैं, जबकि उन्हें बताया गया था कि उनकी बेटी चौथी मंजिल से गिरी है.  भगत राम ने सवाल उठाते हुए कहा कि चौथी मंजिल से गिरने के बाद उनकी बेटी को केवल सिर पर ही क्यों चोटे आईं, जबकि शरीर के अन्य अंग बिल्कुल ठीक हैं. हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे भी खराब बताए जा रहे हैं. परिजन बलदेव ठाकुर ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि सभी परिजन इस मामले में पुलिस का सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

मंडी में गुस्साए लोगों ने शहर में रोष मार्च निकाला :   एफआइआर दर्ज करवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. पुलिस कह रही है कि उन्हें घटना स्थल पर सबूत नहीं मिले हैं, जबकि हॉस्टल में मौजूद अन्य लड़कियां अगल-अलग बयान दे रही हैं. इस मामले में परिजनों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से उचित कार्रवाई की मांग उठाते हुए उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. साथ ही परिजनों ने चेताया कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिलता है तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे. उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पिछले कल फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य भी जुटाए हैं. उन्होंने पुलिस की तरफ से परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है.

कुछ दिन पहले ही लिया था दाखिला :   मंडी के सराज क्षेत्र की बालीचौकी तहसील के गुराण गांव की अंजना ठाकुर सुंदरनगर में निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल में अक्तूबर महीने में पहुंची थी.य बीती 23 अक्तूबर की रात को अंजना रहस्यमयी परिस्थितियों में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गई. घायल अवस्था में अंजना को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई और इसके उतरांत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. 25 अक्तूबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी. इस घटना के बाद परिजन उनकी बेटी की हत्या की आशंका के आरोप लगाते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं. परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस इस मामले में दबाव में आकर काम कर रही है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 days Yuva Aapda Mitra Scheme

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.19 : 7 days Yuva Aapda Mitra Scheme (YAMS) training was inaugurated at Lamrin Tech Skills University, Punjab, under the visionary leadership of Shri Ankurjeet Singh, Deputy Commissioner SBSNagar A batch of 100...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जापान में आयोजित होने वाली कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दीं शुभकानाएं

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जापान के ओसाका में 15 से 23 जुलाई, 2025 तक आयोजित होने वाली शिटोकाई गोजू-रियू कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 सदस्यीय भारतीय...
article-image
पंजाब

कांगड़ा वैली कार्निवाल मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट विजन का प्रत्यक्ष उदाहरण : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपदृमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के सफल आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार

गांव सेखोवाल के युवक ने बृक्ष से फंदा लगाकर कर जान दी युवक के खिलाफ नालागढ़ के थाने में गत महीने एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज हुया था

गढ़शंकर: गांव हैबोवाल बीत के जंगल में युवक का शव बृक्ष के साथ लटकता मिला। जिसकी जानकारी उधर से गुजरने वाले लोगो ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज सब...
Translate »
error: Content is protected !!