नवजात बदलने के आरोपों के बीच डीएनए टेस्ट होगा : डीएनए की रिपोर्ट खोलेगी सच्चाई

by

बठिंडा :  बठिंडा के एक निजी अस्पताल में नवजात शिशु की कथित अदला-बदली के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो माह पहले सामने आए इस मामले में अब सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

पुलिस प्रशासन द्वारा परिवार को सौंपी गई नवजात बच्ची और उसके परिजनों का डीएनए परीक्षण शनिवार को बठिंडा के सिविल अस्पताल में किया जाएगा। सिविल लाइंस थाना पुलिस के अनुसार यह मामला बठिंडा के स्टेडियम रोड स्थित सिटी अस्पताल से जुड़ा है।

हरियाणा के गांव जोगेवाला निवासी शिवराज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी जीतू कौर ने 13 अक्टूबर 2025 को उक्त निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि नवजात लड़का है। कुछ समय बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे बजाज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दस्तावेजों में बताया गया बेटी हुई

परिजनों का आरोप है कि जब बच्चे को बजाज अस्पताल ले जाया गया, तब वहां भरे गए दस्तावेजों में बच्चे को लड़की दर्शाया गया, जबकि पहले अस्पताल के रिकॉर्ड में बच्चा लड़का बताया गया था। इसके अलावा दोनों अस्पतालों के रिकॉर्ड में बच्चे के वजन को लेकर भी अंतर पाया गया, जिससे परिजनों का संदेह और गहरा हो गया।

शिवराज सिंह ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने लालच में आकर उनके नवजात बेटे की अदला-बदली कर दी। इसी आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट के बाद ही होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वैज्ञानिक साक्ष्यों का इंतजार किया जाएगा। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि परिवार को सौंपी गई बच्ची जैविक रूप से उन्हीं की संतान है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अस्पताल से संबंधित रिकॉर्ड, स्टाफ की भूमिका और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम रहा शानदार : स्कूल में 10वीं में अनीश मल्ल, बारहवीं कक्षा के विज्ञानं विषय में नवदीप सिंह और कामर्स  में रमनप्रीत कौर रही प्रथम

गढ़शंकर :  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर का सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा।  यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार शीघ्र ही सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन प्रदान करेगी…. पूर्व भाजपा सरकार ने ठेकेदारों को लाभ देने के लिए प्रदेश भर में 1000 करोड़ रुपये के बना दिए भवन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, 66 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की करसोग में तिब्बन और पांगणा बनेंगे सीबीएसई स्कूल, तीन पटवार सर्कल भी खुलेंगे.. एएम नाथ। करसोग :  मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के दिन बेटे ने मां का गला रेता : बेरहमी से कत्ल

चंडीगढ़ : सोमवार सुबह एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि पीड़ित महिला के बेटे ने ही चाकू से गला रेत कर मां की हत्या कर दी और फरार...
article-image
पंजाब

युवक ने बाप को किया किडनैप : रणजीत सिंह राणा सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

अमृतसर : अमृतसर में रूरल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपने ही बाप को किडनैप करने का मामला दर्ज किया है। शिकायत भी दूसरे बेटे ने ही की है। आरोप लगाया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!