नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी….पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एक निर्णायक औजार

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आदतन नशा तस्करों पर पहली बार वित्तीय चोट की तैयारी है। प्रदेश पुलिस ने नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने के लिए तैयारी कर ली है। कांगड़ा जिला के नूरपुर में इन दोनों के खिलाफ नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट में नशा तस्करों की संपत्ति सीज कर कुर्की के जरिये वित्तीय चोट करने का प्रावधान है। एक्ट के तहत सरकार की ओर से गठित सलाहकार बोर्ड की पुष्टि और दिल्ली स्थित प्राधिकरण की स्वीकृति के बाद संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश सरकार के गृह सचिव अब तक 23 आदतन नशा तस्करों के खिलाफ डिटेंशन ऑर्डर जारी कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देश पर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने नशा तस्करों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस एक्ट के तहत आदतन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर गृह सचिव को भेजे जा रहे हैं। गृह सचिव की ओर से डिटेंशन ऑर्डर जारी होने के बाद अपराधियों की वित्तीय जांच हो रही है। इसमें बैंक खाते, जमीन, गाड़ी, मकान और आभूषण खंगाल कर रिपोर्ट सरकार की ओर से गठित तीन सदस्यीय सलाहकार बोर्ड को पुष्टि के लिए भेजी जा रही है। बोर्ड की पुष्टि के बाद मामलों पर एसएएफईएम (एफओपी)ए 1976 एनडीपीएस 1985 प्राधिकरण दिल्ली की स्वीकृति मिलने पर संबंधित वन अथवा राजस्व विभाग के सहयोग से कार्रवाई की जा रही है। अब तक आठ आदतन अपराधियों को अवैध व्यापार निवारण अधिनियम (पीआईटी-एनडीपीएस) के तहत हिरासत में लिया गया है। यह अपराधी नूरपुर, सिरमौर, चंबा, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (सोलन) और कांगड़ा से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं।

क्या है पीआईटी एनडीपीएस एक्ट?  पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 उन गंभीर नशा तस्करों पर लगाया जाता है जो बार-बार अपराध में शामिल पाए जाते हैं या जिनके खिलाफ जन प्रतिनिधि शिकायत करते हैं। यह एक्ट लगने के बाद अपराधी को एक साल तक जमानत नहीं मिलती

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी सेवादार को 10 साल की कैद

मोगा : मोगा की एडिशनल सेशन जज की अदालत ने एक युवती से दुष्कर्म के मामले में धार्मिक स्थल से जुड़े सेवादार (बाबा) को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को 10 साल...
article-image
पंजाब

ई-चालान : सडक़ सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के जल्द शुरु होंगे- DC कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यो की समीक्षा की , सडक़ सुरक्षा के मद्देनजर जिले में चिन्हित किए गए ब्लाइंड स्पाट्स पर अधिकारियों को कार्य करने के दिए निर्देश सडक़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा दुआरा सरकार के खिलाफ हल्ला मचाना हार से हुई बुखलाहट का नतीजा

ऊना : जिला कांग्रेस के पुर्व प्रवक्ता जरनैल सनोली ने कहा कि भाजपा दुआरा शिमला व अन्य जगहों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन हिमाचल में हुई हार सेभाजपा बुखलाहट में आकर कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू : चौहान

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन,  रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी...
Translate »
error: Content is protected !!