नशा मुक्त ऊना अभियान के मोमनियार पंचायत में हर घर दस्तक अभियान के तहत एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने भरा जोश

by

बंगाणा , 2 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है जो सभी ब्लॉकों की पंचायतों में चल रहा है। इसी कड़ी में अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत मोमनियार में एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने खुद घर-घर जाकर पूरी पंचायत टास्क फोर्स में जोश भरा है।
एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने बंगाणा ब्लॉक की मोमनियार पंचायत में हर घर दस्तक अभियान के तहत लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों वाले जागरूकता संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी भी इस अभियान को सफल बनाने में पंचायत स्तर तक अपना पूरा सहयोग करेंगे ताकि हर घर नशे के खिलाफ़ जागरुक हो सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई दिक्कत आती है तो वह नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि नशे से बीमार व्यक्ति का इलाज़ करने के लिए हर ब्लॉक में दो अस्पतालों में नशे से बीमार व्यक्तियों के ईलाज़ हेतू शीघ्र ही सुविधा मिलेगी जिसके लिऐ डॉक्टर को स्पेशल ट्रैनिंग करवाई गई है।
बौल स्कूल के बच्चों ने मेंटर टीचर की सहायता से हर घर दस्तक अभियान के साथ नशे के खिलाफ़ रैली भी निकाली जिसमंे स्कूल का पूरा प्रशासन शामिल हुआ।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ड्रग फ्री ऐप के बारे में भी पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों को जानकारी दी।
इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, पंचायत प्रधान अंजना, उपप्रधान इकबाल सिंह, मानव सेवा समिति के सभी सम्मानित सदस्य, कुटलैहड़ कांग्रेस के सचिव सुरेश कुमार, पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, शिवालिक सेवा समिति के सदस्य, पंचायत टास्क फॉर्स के सदस्य, मेंटर टीचर अजय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 साल तक करता रहा दुष्कर्म : युवक ने टीचर से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर

आगरा :  ताजगंज थाना क्षेत्र में महिला टीचर के साथ रास्ते में आते-जाते एक युवक ने छेड़छाड़ की. विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर रेप किया. साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया....
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर कालेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने कई गतिविधियों में लिया भाग : 26 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित किया गया एनएसएस इकाई का शिविर

एएम नाथ। सुजानपुर 02 जनवरी। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय आवासीय वर्ग का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्याणी जो खाली हथ मत भेजदे : कमलेश ठाकुर ने लोगों से देशी अंदाज में मांगा साथ – संस्कारी बेटी हूं, अपने पति का नाम नहीं लूंगी

एएम नाथ। देहरा : बीते कुछ दिनों से चर्चा में चल रही देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। काांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 8 से 23 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144, मैड़ी मेला के दौरान: डीसी राघव शर्मा

ऊना, 7 मार्चः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 10 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली...
Translate »
error: Content is protected !!