नशा मुक्त पंजाब के लिए पंचायतों की भूमिका अहमः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by

गढ़शंकर , 3 जनवरीः डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने गढ़शंकर के गांव महिताबपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित नशा जागरूकता कैंप को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त करने के लिए लगातार सशक्त कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। रौढ़ी ने जोर देकर कहा कि नशे की रोकथाम में गांव की पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंचायतों से अपील की कि वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए सुनिश्चित करें कि गांव के युवा गुमराह न हों और नशे की लत से दूर रहें।

                    डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में नशे की रोकथाम के लिए जो सख्त कदम उठाए गए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। उन्होंने बताया कि सरकार गांवों और मोहल्लों तक पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि हर व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बन सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य “रंगला पंजाब” के सपने को साकार करना है, और इसके लिए युवाओं की ऊर्जा को खेल और अन्य सकारात्मक कार्यों में लगाया जा रहा है।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सरकार जहां नशे की गिरफ्त में फंसे नौजवानों के पुर्नवास के लिए वचनबद्ध है वहीं नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने समूह गांवों के सरपंचों और पंचों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतों का दायित्व केवल गांव के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे से बचाने की नैतिक जिम्मेदारी भी पंचायतों की है। उन्होंने कहा कि पंचायतें नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में सरकार का सहयोग करें और गांवों में जागरूकता अभियान को बढ़ावा दें।

इस अवसर पर नशे की लत छोड़कर एक नई शुरुआत करने वाले युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार वे नशे की चंगुल से बाहर निकले और अपने जीवन को एक नई दिशा दी। डिप्टी स्पीकर ने इन युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। डिप्टी स्पीकर ने अंत में कहा कि नशा मुक्त पंजाब का सपना तभी साकार होगा, जब सरकार, पंचायतें और आम जनता मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।  इस अवसर पर एस.डी.एम. गढ़शंकर हरबंस सिंह, एस.पी. मेजर सिंह, और डी.एस.पी. गढ़शंकर जसप्रीत सिंह, ओ.एस.डी. चरणजीत सिंह चन्नी, बी.डी.पी.ओ मनजिंदर कौर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ DC जतिन लाल ने बिताए आत्मीय पल

रोहित भदसाली। ऊना, 10 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का...
article-image
पंजाब

SDM कार्यालय के बाहर जबरदस्त चुनावी हंगामा : नामांकन रद्द कराने के आरोप पर विधायक और लोगों में तीखी तकरार

मानसा :  मानसा में नगर कौंसिल चुनाव को लेकर सोमवार दोपहर एसडीएम कार्यालय के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक निर्दलीय उम्मीदवार ने विधायक पर उसका नामांकन पत्र रद्द करवाने का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ रही भीड़

शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में उत्तर भारत की प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 3 माह तक चलने वाले चैत्र मास मेले के समापन चरण तक पहुंच गया है।...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर इलाके में हो रही अवैध खनन को रोकने के लिए कुल हिंद किसान नेताओं ने एस. डी. एम. को दिया मांगपत्र

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा के राज्य उपप्रधान गुरनेक सिंह भजल व सी. आई. टी. यू. सीटू के राज्य जॉइंट सचिव महिंदर कुमार बद्दोआन की अगुवाई में एस. डी. एम. गढ़शंकर जशनप्रीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!