नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हरोली में निकाली जागरूकता रैली : विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 अक्तूबर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण अधिकारी ऊना की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता रैली एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्कूल की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।May be an image of text

जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने बताया कि जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, स्कूल और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।

इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जितेंद्र शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहली शिक्षक माँ ‘ एक अनूठी और अभिनव पहल: केवल पठानिया*

शाहपुर के 46 प्री नर्सरी स्कूलों के 515 बच्चों को देंगें अपनी ओर से बैग उपहार शाहपुर,15 मार्च। खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय परिसर शाहपुर में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत पहली शिक्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 27 अप्रैल से चार मई तक चंबा प्रवास पर रहेंगे 

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 27 अप्रैल से चार मई तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।  विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 27 अप्रैल को सायं 8:30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय पोरी मेले का पोस्टर जारी 21 से 23 अगस्त तक सजेगा राज्य स्तरीय पोरी मेला

आस्था, संस्कृति और परंपरा का संगम होगा पोरी मेला शोभायात्रा, खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्याएं रहेंगी मुख्य आकर्षण एएम नाथ। केलांग :  लाहौल-स्पीति की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं का प्रतीक राज्य स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी : पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर

कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर योजना का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश एएम नाथ। भरमौर : महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा की बाल विकास परियोजना भरमौर के तहत वृत्त होली, मछैतर और गरोला...
Translate »
error: Content is protected !!