‘नशा विरोधी मार्च या भाजपा-अकाली दल के लिए ‘समझौता एक्सप्रेस’….राजा वड़िंग

by

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया है कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया नशा विरोधी मार्च के जरिए शिरोमणि अकाली दल और उसके नेता सुखबीर सिंह बादल को फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की तैयारी की जा सके।

उन्होंने राज्यपाल से सवाल किया है कि क्या यह ‘समझौता एक्सप्रेस’ चलाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे नशा विरोधी अभियान आगे बढ़ रहा है, यह प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कमजोर पड़ चुकी शिरोमणि अकाली दल को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने जैसा लग रहा है।

इस संबंध में, सुखबीर सिंह बादल के राज्यपाल द्वारा निकाले गए मार्च में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने ‘एक्स’ पर लिखा है कि वह पंजाब के माननीय राज्यपाल से विनम्रता से पूछना चाहते हैं कि नशा विरोधी मार्च वास्तव में नशे के खिलाफ अभियान है या फिर अकाली-भाजपा गठबंधन के लिए माहौल बनाने के उद्देश्य से ‘समझौता एक्सप्रेस’ चलाने की कोशिश है।

वड़िंग ने राज्यपाल से पूछा कि क्या मार्च की अगुवाई करने से पहले उन्होंने इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष उठाया था, क्योंकि सीमा सुरक्षा उसी के अधीन आती है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र सीमा से 50 किलोमीटर तक बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार पहले ही पूरी तरह विफल हो चुकी है, तो सीमा पार से आ रही नशे की तस्करी को रोकने के लिए केंद्र सरकार क्या कर रही है।वड़िंग ने राज्यपाल से अपील की है कि अकाली-भाजपा गठबंधन के लिए ‘समझौता एक्सप्रेस’ चलाने के बजाय नशे के मुद्दे को केंद्रीय गृह मंत्रालय के सामने गंभीरता से उठाया जाए। इस संदर्भ में उन्होंने राज्यपाल और सुखबीर बादल की तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा कि ये तस्वीरें स्पष्ट संदेश दे रही हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी से हो रहा विपक्ष का स्वार्थी चेहरा बेनकाब – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 1 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की आबादी में सवा करोड़ से ज्यादा हिंदू शामिल हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ जो कुचक्र रचे...
article-image
पंजाब

नेपाल सीमा पर पंजाब का युवक पकड़ा : पास्को एक्ट के आरोपी नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था

सोनौली  :  हिन्दुस्तान संवादइंडो-नेपाल सीमा सोनौली में शुक्रवार को इमीग्रेशन ने पंजाब के एक युवक को पकड़ा। इस युवक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है। सूचना पर पंजाब पुलिस सोनौली पहुंचकर युवक को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और तीन मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे पत्र के बाद रेलवे पुलिस और पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। अराजक तत्वों ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुल्तानपुर लोधी को डाक के...
Translate »
error: Content is protected !!