नशे की ओवरडोज ने ली युवक की जान : दोस्त ने नहर में फेंका शव

by
एएम नाथ।  सोलन :  मलपुर गांव के रहने वाले युवक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके ही दोस्त राजा ने न केवल उसकी मौत की बात छुपाई, बल्कि उसके शव को पंजाब के मोरिंडा के पास एक नहर में फेंक दिया।
गुरविंद्र के भाई अभिषेक सैनी ने बताया कि उनका भाई बीते दिन से लापता था। आखिरी बार उसे उसके दोस्त राजा के साथ देखा गया था। रात भर वह घर नहीं लौटा, जिससे परिवार वाले परेशान हो गए। देर रात अभिषेक को व्हाट्सएप पर राजा का एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें उसने कबूल किया कि गुरविंद्र की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई है। डर की वजह से उसने शव को मोरिंडा की एक नहर में फेंक दिया और गुरविंद्र की गाड़ी लेकर जालंधर भाग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने गुरुवार दोपहर बाद मोरिंडा के पास से शव को नहर से बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गुरविंद्र ने किस तरह के नशे का सेवन किया था और उसके दोस्त राजा की इस घटना में कितनी संलिप्तता है।
यह घटना हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। खासकर चिट्टा जैसे खतरनाक नशे ने युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया है और प्रशासन से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इलाके में नशे के सौदागर सक्रिय रहते हैं और पुलिस को इन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और अपने जीवन को बर्बाद न करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का मौका : समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत, 31 मई तक करें आवेदन

सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी विशेष लोक अदालतें एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एकांश कपिल ने बताया कि आम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत पुनर्वास कार्योें का आरएस बाली लिया ने जायजा , मस्सल नाले का होगा चैनलाइजेशन: आरएस बाली

अधिकारियों को दिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के दिशा निर्देश , बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत पुनर्वास कार्योें का लिया जायजा नगरोटा बगबां , 19 अगस्त। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर व मातृ वंदना योजना का प्रशिक्षण

दुर्गम क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर पोषण अभियान की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : बाल विकास परियोजना पांगी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत : युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक, ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सरस्वती विहार इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था।...
Translate »
error: Content is protected !!