नशे की ओवरडोज से युवा बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत

by

मानसा: पंजाब के मानसा शहर से एक दुखद समाचार सामने आया है। नशे के कारण एक और परिवार का चिराग बुझ गया है। 20 वर्षीय नवदीप सिंह, जो एक प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी था, नशे की ओवरडोज के चलते अपनी जान गंवा बैठा ।

नवदीप ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते थे, जिससे उनके परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ था। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक है और पूरे इलाके में मातम छा गया है।

पिता की मेहनत से बना था होनहार खिलाड़ी

नवदीप के पिता, जसपाल सिंह, ने भावुक होकर बताया कि नवदीप दो बहनों का इकलौता भाई था। उन्होंने दिन-रात मेहनत करके अपने बेटे को एक सफल बॉक्सिंग खिलाड़ी बनाया था। जसपाल को उम्मीद थी कि नवदीप आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा और उनके बुढ़ापे का सहारा बनेगा, लेकिन नशे के सौदागरों ने उनके सपनों को चूर-चूर कर दिया। परिवार ने अब नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खिलाड़ी का शव मिला, प्रशासन पर उठे सवाल

यह घटना शहर में कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जसपाल के अनुसार, यह दुखद घटना शुक्रवार शाम को हुई। नवदीप का शव आर्य स्कूल के पीछे मिला। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से पूछा है कि कब तक युवा नशे के कारण अपनी जान गंवाते रहेंगे।

नशे का कारोबार और पुलिस की भूमिका पर सवाल

एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परमिंदर सिंह झोटा ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में नशा खुलेआम बेचा जा रहा है। उनके अनुसार, पुलिस केवल नशे के शिकार युवाओं पर दिखावे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने प्रशासन से असली नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

प्रदर्शन और FIR दर्ज

घटना के बाद, गुस्साए परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी-2 के प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नशा तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली का रास्ता साफ, पुलिस ने जारी किया NOC

25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मैदान की बुकिंग की प्रक्रिया, अंतिम मंजूरी के लिए MCD के पास जाएगा प्रमाणपत्र नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया...
article-image
पंजाब

*गांव और गरीब के विकास के लिये सरकार वचनबद्ध -कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल : यादविंद्र गोमा*

एएम नाथ। जयसिंहपुर, 7 अप्रैल :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने ग्राम पंचायत कोसरी  आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों...
article-image
पंजाब

पंजाब में सतही जल योजना पर तेजी से चल रहा है कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 71.12 लाख रुपए की लागत गांव खटिगढ़ में किया जल सप्लाई योजना का उद्घाटन तलवाड़ा (राकेश शर्मा) कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में सतही जल योजना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सवालों के घेरे में कॉलेज : चुप्पी के कटघरे में सिस्टम धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत का मामला

कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी के संकेतों को किया नजरअंदाज शिकायत करने वाले छात्र को पहले ही समस्या मान लिया जाता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत सिर्फ एक युवती...
Translate »
error: Content is protected !!