नशे की बिक्री संबंधी सूचना एंटी ड्रग हैल्पलाइन नंबर 95016-60318 पर दें, पहचान रखी जाएगी गुप्त–एस.एस.पी : नशे के जड़ से खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश, डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की
होशियारपुर, 15 सितंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे के खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से कार्य करें ताकि समाज में फैले इस जहर को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, ड्रग कंट्रोलर, आबकारी व कराधान, पुलिस विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर नशे को रोकने संबंधी हर जरुरी कार्रवाई अमल में लाएं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने एक्साइज विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस को संयुक्त तौर पर मैडिकल स्टोरों की चैकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे को लेकर जिला प्रशासन किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ेगा और हर जरुरी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि सभी विभागों को सर्तक रहते हुए कहा कि जहां भी उन्हें नशे की बिक्री संबंधी कोई बात ध्यान में आती है तो वे पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे एंटी ड्रग हैल्पलाइन नंबर 95016-60318 पर इसकी जानकारी जरुर दें। उन्होंने बताया कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगने वाले रुटीन टीकाकरण को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला वासियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि अलावा डेंगू की रोकथाम के लिए एक अभियान के तौर पर गतिविधियां और तेज की जाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से लोगों तक बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना यकीनी बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी अधिक से अधिक सरकारी अस्पतालों में करवाने के लिए गतिविधियां और तेज की जाएं। उन्होंने कहा कि डिलिवरी के दौरान बी.पी.एल परिवारों से संबंधित महिलाओं को दी जाने वाली वित्तिय सहायता भी सुचारु ढंग से दी जाए। उन्होंने ड्रग एंड कास्मैटिक एक्ट के अंतर्गत मैडिकल स्टोरों की जांच यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता सामने आने पर सख्त एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि टी.बी. की बीमारी संबंधी भी अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जाए व ऐसे मरीज सामने आने पर उनका फौरी इलाज किया जाए।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए चुने गए पांच स्कूल ऑफ एमीनेंस पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील के अंतर्गत दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता बरकरार रखने की हिदायत भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों में बाथरुमों व कमरों की साफ-सफाई के अलावा अन्य सुविधाएं भी यकीनी बनाएं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल दिया जा सके। इस दौरान उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान व स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों व बी.डी.पी.ओज को पेंडिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, जल सप्लाई व सेनीटेशन विभाग, मगनरेगा, स्मार्ट विलेज कैंपेन, पंजाब निर्माण, यू.ई.आई.पी प्रोग्राम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जी.एस.टी, एक्साइज, इंटीग्रेटिड चाइल्ड डेवलेपमेंट स्कीम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सैंटर, कृषि विभाग, स्मार्ट राशन कार्ड, फूड सेफ्टी, सहकारिता विभाग, पशु पालन विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। इस मौके पर आई.ए.एस अधिकारी दिव्या.पी, एस.पी मंजीत कौर, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह, जिला विकास फैलो जोया सिद्दिकी, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, जी.एम जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनरल, पुलिस व खर्चा आब्जर्वरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक – किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वरस आई.ए.एस...
article-image
पंजाब

सैनी समाज द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया विशेष रुप से सम्मानित

गढ़शंकर। गत दिनों सैनी समाज द्वारा सैनी भवन में एक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें समूचे सैनी समाज के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। समागम के दौरान देश की आजादी...
article-image
पंजाब

इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी हैसियत नहीं कि मैं अकाल तख्त को चुनौती दूं …..अकाल तख्त सचिवालय के सामने पेश हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय सामने पेश हुए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के मद्देनजर तख्त के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मैंने लिखित...
Translate »
error: Content is protected !!