नशे के लिए दादी की हत्या, खेतों में फेंका शव, लूटे गहने :

by

फतेहगढ़ साहिब : अमलोह के गांव खनियाण में पोते ने नशे की तलब पूरी करने के लिए 82 वर्षीय दादी की हत्या कर दी और सोने के गहने और मोबाइल लूट लिया। मृतका की पहचान हरमिंदर कौर के तौर पर हुई है। मृतका हरमिंदर कौर की हत्या के आरोपी पोते रणवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस थाना अमलोह में डीएसपी जंगजीत सिंह व एसएचओ हरकेश कौशिक ने बताया कि यह घटना 13 जून की है। मृतका के बेटे दलजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी माता हरमिंदर कौर बाहर खेतों में बने घर में रहती थी। वहां से उनके बड़े भाई का बेटा रणवीर सिंह, दलजीत सिंह के घर पर आया और कहने लगा कि दादी हरमिंदर कौर को उनकी माता कमलजीत कौर ने घर पर बुलाया है। पोते ने दादी को कार में बिठा लिया। बाद में खनियाण गांव के मुख्य रास्ते पर उनकी माता हरमिंदर कौर का शव खेतों से बरामद हुआ। माता के हाथों में पहनी सोने की चूड़ी, दो सोने की अंगुठियां, एक मोबाइल फोन गायब था। लोगों ने खेतों में शव देख पुलिस को सूचित किया। वृद्धा के कान से खून निकल रहा था। सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पोते रणबीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और चोरी किए गए गहने और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 व 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन वोटर सूची के विशेष संशोधन संबंधी लगाए जाएंगे विशेष कैंप: DC कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के समूह ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक, 18-19 वर्ष के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक वोटें बनाई जाएं होशियारपुर, 15 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारे की जमीन विवाद में चल गई गोलियां : 3 गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

फाजिल्का। जिले के गांव थेहकलंदर के गुरुद्वारा साहिब की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में 17 मई को कुछ लोगों ने प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर हवाई...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत गढ़शंकर से बस को दिखाई हरी झंडी

गढ़शंकर से माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा...
article-image
पंजाब

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ी : अब बेटे रनिंदर को ED ने भेजा समन, पूछताछ के लिए किया तलब

जालंधर   : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह के खिलाफ विदेशी मुद्रा...
Translate »
error: Content is protected !!