नशे ने एक और माँ बाप का बेटा निगला …गढ़शंकर-नंगल रोड पर मिले मृतक की वाजु में लगी मिली सिरिंज

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके में नशे का धंधा जोरों पर है जिसके चलते आये दिन नशे के कारण युवाओं के शव बरामद हो रहे हैं जबकि पुलिस मात्र कागजों पर नशे के तस्करों पर कार्यवाही दिखा देती है। बुधवार को गढ़शंकर पुलिस ने गढ़शंकर-नंगल रोड़ पर शाहपुर गांव के जंगल मे एक युवक का शव बरामद किया जिसकी वाजु में सिरिंज लगी हुई थीं और जिससे साफ नजर आ रहा था कि युवक की मौत नशा लेने के कारण हुई है। हालांकि मृतक के नाक से काफी रक्त निकला हुया था और कंधे पर भी गहरा घाव था। इस संबंध में गढ़शंकर थाने के अधीन पड़ती बीनेवाल चौकी इंचार्ज एएसआई महिंदरपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किसी युवक का शव पड़ा है और मोके पर पुहंच कर शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला जिसपर मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह वासी सहिजाद जिला लुधियाना के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शव की हालत को देखकर लगता है कि उसकी मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई होगी और बाकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक जसप्रीत सिंह के पिता नरिंदर सिंह ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा में जसप्रीत सिंह नशे का करता था । उसे नशा छुड़ाने के लिए बने एक केंद्र में भी इलाज के लिए भर्ती करवाया था। एक महीना पहले वहाँ से घर आया था। हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक धार्मिक स्थल पर सेवा करने पहले भी जाता था कल भी सेवा करने के लिए निकला था।
एसएचओ गढ़शंकर राजीव कुमार ने संपर्क करने पर कहा नशे का मामला लगता है। लेकिन नाक से निकले रक्त और कंधे पर हुए घाव के बारे में पूछने पर उन्हींनो कहा कि यह पोस्टमार्टम व पूरे मामले की जांच के बाद पता चलेगा। अगर कोई जांच में कुछ मिला तो उसके मुताबिक करवाई कर दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा : बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के नाम चिट्ठी में लिखा, ”व्यक्तिगत कारणों और अन्य प्रतिबद्धता के कारण अपना इस्तीफा देता हूं

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है।  इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि वह निजी कारणों...
article-image
पंजाब

रो पड़े मौड़ विधायक मैसरखाना….. बोले- ‘अपने हलके की लड़ाई लड़ते-लड़ते हार गया

पार्टी नेतृत्व और सरकार पर सुनवाई नहीं करने का आरोप…. कहा- मेरा बच्चा भी सरकारी स्कूल में पढ़ता है, स्कूलों की समस्याएं उठाना मेरी जिम्मेदारी है एएम नाथ। बठिंडा। आम आदमी पार्टी के मौड़...
article-image
पंजाब

IPS तुषार गुप्ता अब SSP शहीद भगत सिंह नगर : जिलों के SSP सहित 2 IPS अधिकारी बदले

 चंडीगढ़ :  पंजाब में 5 IPS आफिसरों के तबादले किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने फेरबदल करते हुए 3 जिलों के एस.एस.पी. सहित 2 आई.पी.एस. आफिसरों के...
article-image
पंजाब

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – एसडीएम मुकेरियां ने चालू हालात में पकड़ा निलंबित क्रशर, एफआईआर दर्ज करने के आदेश

पांच चालान जारी, वाहन जब्त– खनन विभाग को आर-नोटिस की कार्रवाई के निर्देश,  डिप्टी कमिश्नर ने कहा, अवैध खनन पर जिला प्रशासन अपना रहा है जीरो टॉलरेंस नीति होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका...
Translate »
error: Content is protected !!