नशे में धुत एसआई ने दो लोगों को कुचला : पलटियां खाकर खेतों में जा पलटी कार : पूर्व एएसआई की मौके पर मौत और एक्टिवा चालक का घायल

by
भुलत्थ  :  नशे में धुत्त पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने अपनी कार से गांव दोलोवाल के पास एक के बाद एक्टिवा व स्कूटर सवारों को कुचल दिया। जिसमें एक्टिवा सवार पूर्व एएसआई की मौके पर मौत हो गई, जबकि स्कूटर सवार चालक गंभीर जख्मी हो गया।
हादसे के बाद एसआई जहां बेसुध होकर सड़क पर ही लेट गया और उसकी ब्रेजा कार पलटियां खाकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसे के बाद एकत्रित हुए लोगों ने गुस्से आकर नशे में धुत्त पुलिस वाले की धुनाई कर दी। थाना बेगोवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और नशे में धुत्त पुलिस कर्मी को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले गए। थाना बेगोवाल की पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।
ब्रेजा में सवार था नशेड़ी पुलिसकर्मी
डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह व थाना बेगोवाल के एसएचओ रमनदीप कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे एसआई राजिंदर सिंह निवासी गांव माड़ी बुच्चियां (गुरु हरगोबिंदरपुर) नशे की हालत में अपनी ब्रेजा कार नंबर पीबी-06बीजी-0993 पर सवार होकर बेगोवाल से नडाला की तरफ आ रहा था। जब वह गांव दोलोवाल के पास पहुंचा तो उसने एक्टिवा पर दूध लेकर घर जा रहे पूर्व एएसआई निर्मल सिंह निवासी गांव दोलोवाल को टक्कर मार दी और फिर स्कूटर सवार एक अन्य व्यक्ति को भी जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे से दोनों दोपहिया वाहन सवार गंभीर जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे में पूर्व एएसआई निर्मल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एसआई राजिंदर सिंह की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नशे में धुत्त एसआई को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले गए।
लोगों ने की पिटाई
उन्होंने बताया कि राजिंदर सिंह अमृतसर देहाती के अधीन आते जयंतीपुर में एक्साइज विभाग में तैनात है। एसएचओ ने बताया कि स्कूटर सवार जख्मी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। उसके बारे में पुलिस पता कर रही है। वहीं, इस हादसे के बाद रोड पर लोग एकत्रित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस कर्मी इतने नशे की हालत में था कि वह गाड़ी से निकल कर जमीन पर ही बेसुध गिर गया। उसे कोई होश नहीं था। सूचना मिली है कि गुस्साए लोगों ने उसकी धुनाई भी की। एसएचओ रमनदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले हादसों को रोकने...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्ट की संपत्तियों पर अवैध कब्ज़े बर्दाश्त नहीं होंगे: चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला

  ट्रस्ट की संपत्तियों से गैरकानूनी निर्माण हटाने का अभियान तेज़ होशियारपुर, 8 सितंबर : नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला ने स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट की संपत्तियों पर किसी...
article-image
पंजाब

यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित : पूर्व विधायक गोल्डी ने एक लाख रुपए की ग्रांट क्लब को देने की घोषणा की

बीनेवाल : यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में 21 वें वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें पंजाब व हिमाचल प्रदेश की तीन दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष अतिथि...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मोहाली के गांवों के विकास के लिए बांटे ग्रांट के चैक

मोहाली, 20 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए, मोहाली विधानसभा क्षेत्र के गांव नौगियारी, गीगा माजरा...
Translate »
error: Content is protected !!