नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में स्थापित होगी लिफ्ट : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष ने नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में एक्स-रे मशीन का किया शुभारम्भ

एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नागरिक अस्पताल चुवाड़ी का दौरा कर अस्पताल में स्थापित 8.50 लाख रुपये की लागत से नई एक्स-रे मशीन का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक्स-रे मशीन के शुरू होने से चुवाड़ी तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा और मरीजों को स्वास्थ्य जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और विभागों का दौरा किया तथा मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट स्थापित की जाएगी, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अन्य मरीजों को अस्पताल में आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। उन्होंने अस्पताल में रिक्त पड़े पदों और अन्य आवश्यक मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा डॉ. जालम भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा अस्पताल की कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें विस्तार से अवगत करवाया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, निदेशक सहकारी बैंक राज कुमार चम्बियाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी विजय कंवर, उप मंडल अधिकारी नागरिक मनीष सोनी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, एसीएफए भास्कर महाजन, विद्युत पंकज राठौर संबंधित विभागों के अधिकारी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे पीवीसी कैप्टन संजय कुमार: उपायुक्त

जिला प्रशासन के साथ बैठक कर पीवीसी संजय कुमार ने व्यापक कार्य योजना पर किया विचार विमर्शएएम नाथ। बिलासपुर, 14 मई: जिला बिलासपुर निवासी कारगिल योद्धा तथा परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन संजय कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजा वड़िंग का पंजाब में भाजपा की ‘आग-पानी की राजनीति’ पर तीखा हमला…भाजपा पर घावों, धर्म और जाति की राजनीति करने का लगाया आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर घावों, धर्म और जाति की राजनीति करने तथा किसानों, 1984 के पीड़ितों और पंजाब के युवाओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए सीमा पर नशे के संकट, सिद्धू...
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 जून: जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: 1. घंडालवीं (वार्ड 01) जमना देवी 2. गाहर (वार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नियोजित विकास व अवैध निर्माण रोकने पर दिया बल : नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बचत भवन चंबा में लगाया जागरूकता शिविर

एएम नाथ। चम्बा : पंचायतों में सुनियोजित एवं संतुलित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप-मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, चंबा ने आज(शुक्रबार) को बचत भवन चंबा के सभागार में एक जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!