नागरिक अस्पताल बद्दी में रोगी कल्याण समिति की बैठक : 64.45 लाख रुपये बजट पारित

by

पोस्टमार्टम करने के लिए अनुभवी कर्मचारी को आऊट सोर्स पर तैनात करने की प्रस्ताव पारित किया

एक कैंटीन व दो मेडिकल शाप बनाने के लिए टैंडर लगाए जाएंगे

बद्दी, 20 जून (तारा) :  उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बद्दी की अध्यक्षता में शनिवार को नागरिक अस्पताल बद्दी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटीवाला की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की वार्षिक गवर्निंग बॉडी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों अस्पतालों की वित्तीय स्थिति, विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा आगामी वित्तीय वर्ष के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न एजेंडों को अनुमोदित किया गया।
बैठक में नागरिक अस्पताल बद्दी के नए भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 36.64 लाख रुपये की प्राप्तियों के विरुद्ध 22.41 लाख रुपये के व्यय तथा 14.23 लाख रुपये की शेष राशि को अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 65.70 लाख रुपये की अनुमानित आय तथा 64.45 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट को भी स्वीकृति दी गई।
बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आरकेएस की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कैंटीन भवन, ड्रग एवं ड्रेसिंग आउटलेट, ओपीडी कमरों में पार्टिशन, वार्डों में स्टाफ नर्स वर्क स्टेशन, सुरक्षा द्वार एवं रैंप निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा पोस्टमार्टम कार्य में सहयोग हेतु अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मचारी की सेवाएं जारी रखने संबंधी प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया।
गवर्निंग बॉडी ने अस्पताल में सफाई, सुरक्षा एवं डेटा एंट्री सेवाओं को आउटसोर्स आधार पर जारी रखने का निर्णय लिया। बैठक में अस्पताल परिसर में प्रस्तावित कैंटीन एवं केमिस्ट शॉप की स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे अस्पताल की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोटीवाला की आरकेएस बैठक में अस्पताल के नए भवन में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण तथा वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही अस्पताल की आवश्यकताओं के अनुसार दवाइयों, उपकरणों, प्रयोगशाला सामग्री, फर्नीचर, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद तथा छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों के लिए सामान्य स्वीकृति भी प्रदान की गई।
बैठक के दौरान सदस्यों ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने संबंधी सुझाव भी दिए। अध्यक्ष एसडीएम बद्दी ने स्वास्थ्य संस्थानों में पारदर्शिता, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वीकृत योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार एवं विकास के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
बैठक में दून के विधायक राम कुमार चौधरी, बीएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा, बीडीओ कुलदीप सिंह, एसएमओ डॉ. महावीर चौहान, डॉ. अशीष भाटिया, एसडीओ मनीष ठाकुर, संजीव कुंडलस, अच्छरपाल कौशल, बलजिंद्र सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी योगिता चौधरी भी उपस्थित रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संकट में पीड़ितों का सहारा बनकर खड़ी है जयराम सरकार: प्रो. राम कुमार , हरोली में 56 परिवारों को बांटे 75 लाख रूपये के चैक

ऊना : संकट के समय में अपनों को खो देने की अपूर्णीय क्षति की भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन राज्य की जयराम सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावितों का सहारा बनकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंबर ठाकुर गोलीकांड मामला : 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक एसआईटी ने कुल सात गिरफ्तारियां

एएम नाथ। शिमला : बहुचर्चित बंबर ठाकुर गोलीकांड में पुलिस की एसआईटी ने दो और गिरफ्तारियां की हैं। आरोपियों की पहचान सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और कुलदीप उर्फ शिशु के रूप में हुई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई,4869 वाहनों पर पुलिस का शिकंजा

मॉडिफाइड बाइक और फर्जी नंबर प्लेट वालों की शामत। पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ / जयपुर । सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने राज्यव्यापी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमित भरमौरी बने कांग्रेस के महासचिव, जताया आभार

शीर्ष नेतृत्व से भेंट कर लिया आशीर्वाद, संगठन मजबूती का संकल्प बोले, जनसेवा और प्रदेश विकास मेरी प्राथमिकता एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत अमित भरमौरी...
Translate »
error: Content is protected !!