नादौन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

by

नादौन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा

एएम नाथ। नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नादौन शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र नादौन में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया।

भेंट के दौरान नादौन के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ सार्थक चर्चा हुई। शम्मी सोनी ने क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनआकांक्षाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनआकांक्षाओं के अनुरूप नादौन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

. राघव की बर्खास्तगी के विरोध में आए तीन चिकित्सक संगठन …सामूहिक अवकाश पर जाएंगे

एएम नाथ : शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डा. राघव की बर्खास्तगी के फैसले ने प्रदेश के डॉक्टर संगठनों को आमने-सामने ला दिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ याचिका मंजूर : पीड़िता ने निचली अदालत के 12 मार्च के आदेशों को खारिज करने की मांग की थी – हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और एक गायक पर आरोप मामला

  सोलन : सत्र न्यायाधीश सोलन अरविंद मल्होत्रा ने आज सामूहिक बलात्कार पीड़िता की ओर से दायर अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और एक गायक पर आरोप लगाने वाले एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिमला विंटर कार्निवल–2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने शिमला विंटर कार्निवल–2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!