नाबालिग को शादी का झांसा देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 8 जुलाई : गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले व्यक्ति शाने अली पुत्र इस्तेहाक अहमद निवासी पोस्ट बनकेटा थाना बजीरजंग जिला बदायू के खिलाफ पीड़िता के पिता के बयान पर धारा 137(2),87 बी एन एस एक्ट के अनुसार मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी लड़की 15 साल की है। उन्होंने बताया कि यह लड़की 5 जून की रात को घर से गायब हो गई थी और हमने उसे अपने रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला है कि उक्त शाने लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बयान के अनुसार उक्त व्यक्ति को गढ़शंकर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान अमरिंदर सिंह भुल्लर ने सभी वकीलों का जताया आभार :

गढ़शंकर | बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट अमरिंदर सिंह भुल्लर ने आज प्रेस वार्ता कर बार के सभी वकीलों का चुनाव में विश्वास जताने के लिए दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

फरीदकोट में BA छात्रा की मौत : परिजनों ने लड़कों पर परेशान करने का लगाया आरोप

पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस, पुलिस बोली- सभी पहलुओं से जांच जारी  फरीदकोट, 6 अक्तूबर। फरीदकोट में कॉलेज से घर लौटी 22 वर्षीय BA फाइनल...
article-image
दिल्ली , पंजाब

भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया : गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से भारतीय उच्चायुक्त से माफी मांगी

ग्लासगो : ग्लासगो में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारा में प्रवेश से रोके जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसी बीच खबर है कि ग्लासगो गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से...
article-image
पंजाब

10-11 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र, धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर बन सकता है नया कानून!

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार 10 और 11 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र बुला रही है, जिसमें धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी, नशा तस्करी और सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने...
Translate »
error: Content is protected !!