नाबालिग छात्रों के वाहन पकड़े, 21 स्टूडेंट्स के किए चालान, 2 व्हीकल सीज

by

लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों के बाहर नाकाबंदी की। वहीं शहर में पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की गई। अंडरएज वाहन चलाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। आज देर शाम तक कुल 21 छात्रों के पुलिस ने अंडरएज होने के कारण चालान किए है। 2 वाहन सीज किए है। पुलिस ने आज 6 मुख्य जगहों पर नाकाबंदी की। जिनमें माडल टाउन, हैबोवाल, हंबड़ा रोड,दुगरी घंटा घर, किदवई नगर में पुलिस बल तैनात रहे।
बता दें नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस 21 अगस्त से अब अभियान शुरू कर चुकी है। अंडरएज बच्चों के चालान काट कर मौके पर उनके परिजनों को बुलाया जाएगा। पहले चरण में में चालान तक इसी सीमित रखा जाएगा, लेकिन बाद परिजनों के खिलाफ भी पुलिस मामला दर्ज कर जेल भेजेगी। एडीजीपी ट्रैफिक एएस राय ने जुलाई में निर्देश दिए थे कि 1 अगस्त से नाबालिग स्कूली छात्रों पर एक्शन लिया जाएगा। उनका 25 हजार का चालान होगा और उनके परिजनों को जेल जाना होगा। लेकिन फिर जागरूकता के तहत इस अभियान को 21 अगस्त से शुरू करने को कहा गया था।
हैबोवाल इलाके में ट्रैफिक पुलिस की नाकाबंदी पर तैनात ट्रैफिक जोन इंचार्ज रूपिंदर सिंह मान ने कहा कि कुछ छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ा है। जिनके पास इलेक्ट्रानिक व्हीकल है। छात्रों से कहा गया है कि लाइसेंस होने पर ही वाहन चलाए। आने वाले दिनों में लगातार एक्शन जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास जी के समानता के संदेश को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए पंजाब सरकार की अनूठी पहल

चंडीगढ़: छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा उनकी शिक्षाओं के प्रसार के लिए पंजाब सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में चोरों ने चार दुकानों के गत रात्रि ताले तोड़े : हजारों का हुआ नुकसान

गढ़शंकर, 31 मार्च : गढ़शंकर में चोरों के हौसले बुलंद चले आ रहे हैं। गत रात्रि रेलवे मार्ग पर स्थित चार दुकानों के अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़ने और हजारों का नुकसान होने का...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में ड्रग विभाग ने पकड़ा नकली दवाएं बनाने का गिरोह : लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद

नालागढ़। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप...
Translate »
error: Content is protected !!