नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने के आरोप में कथा वाचक पर मामला दर्ज

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने गावों में धर्म प्रचार करने वाले कथा वाचक को नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। 13 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह नोवी कक्षा में पढ़ती है और उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। उसने बताया कि रविवार को उसके माता पिता बोहन गांव गए हुए थे और घर में उसकी बहन व भाई था। उसने बताया कि करीब 9 वजे पढ़ रही थी इस दौरान दियाल सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी क्लीजपुर थाना पुराना सलां जिला गुरदासपुर अंदर आया और बैठ गया तो वह उसके लिए पानी लाने को जाने लगी तो उसने मुझे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसकी चीख पुकार सुनकर उसके भाई बहन व पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उसे दियाल सिंह के चुंगल से छुड़ाया। पीड़िता ने गुहार लगाई की उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाए। पीड़िता के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने दियाल सिंह पुत्र सेवा सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं 354-354 ए आईपीसी व पोस्को एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA Dr. Ishank Kumar Facilitates

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 5 :Chabbewal MLA Dr. Ishank Kumar informed that under Project Roshani, a nationwide paediatric eye-care initiative being implemented under AIIMS, New Delhi, free eye check-up camps were organised for students in the...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर मरीज के दिल में 8 लाख छल्ला डालने की बात कह रहे थे : मात्र 128 रुपये में मरीज स्वस्थ हो गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक आदमी की अचानक तबियत खराब होती है। उसके परिजन उसे मेदांता अस्पताल ले जाते हैं। अस्पताल के डॉक्टर...
article-image
पंजाब

ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था ‘व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर’- बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा करना प्रशंसनीय कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 12 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा व उनके इलाज के लिए व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर की ओर से जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी...
article-image
पंजाब

तनूली गांव में पुल पर बना गहरा खड्डा कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर तनूली गांव में पुल की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। इस पुल पर एक बड़ा खड्डा बन रहा है, जो रोजाना आने जाने वाले वाहनों...
Translate »
error: Content is protected !!