नाबालिग लड़की गिरफ्तार : लिफाफे में बांध कर खाली प्लाट में छिपाए 10 तोले सोना और 20 हजार नकदी बरामद

by

पठानकोट : पुलिस ने मोहल्ला रामनगर में हुई चोरी की वारदात को 24 घंटे से पहले ही सुलझाते हुए एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर रामनगर में ही लिफाफे में बांध कर खाली प्लाट में छिपाए सोने के सभी गहने और नकदी भी बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग थाना 2 क्षेत्र के अधीन आते मोहल्ला में रहती है और यह उसकी पहली चोरी थी। चोरी की योजना और वारदात को अंजाम देने तक की सारी प्लानिंग उसने खुद की थी। उसके परिवार को भी इस पूरे मामले की भनक तक नहीं लगी। बिना किसी सहयोग के अकेली नाबालिग ने पूरे प्रकरण को अंजाम दिया, जिससे पुलिस भी हैरत में है। थाना प्रभारी का कहना है कि नाबालिग को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया जाएगा। आरोपी लड़की ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 10 तोले सोना और 20 हजार नकद बरामद किए हैं।
हथौड़े से तोड़ा लॉकर, पड़ोसियों की छत से घर में घुसी : पुलिस के मुताबिक जिस दिन लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस दिन मोहल्ले के एक युवक की शादी का शगुन था। पूरा मोहल्ला शगुन में शामिल होने के लिए गोसाईंपुर के एक पैलेस में पहुंचा था। पूरी गली सुनसान थी। इसी का फायदा उठाकर लड़की ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की ने पड़ोसियों के घर से छत के जरिए नितिन के घर में प्रवेश किया। छत का दरवाजा तोड़ा और नीचे आई। उसके बाद घर से हथौड़ा और पेचकस उठाकर दरवाजे का ताला और फिर अलमारी का लॉकर तोड़ा। लड़की ने सारे गहने और नकदी समेटी और निकल गई। उसके बाद उसने नितिन के घर के पिछवाड़े में खाली प्लाट में गहने और नकदी से भरा लिफाफा छिपा दिया। पुलिस को पहले ही दिन घटनास्थल से कुछ सुबूत मिले। जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया तो शक गहरा गया। जब पुलिस ने लड़की को राउंडअप कर सख्ती से पूछा तो उसने सारे मामले का खुलासा किया।
थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने कहा कि लोग सतर्क रहें तो ऐसी वारदात को टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब किसी मोहल्ले में कार्यक्रम हो और सभी को बाहर जाना हो तो किसी न किसी को घर पर सुरक्षा के लिए जरूर छोड़ें। इसके अलावा, पड़ोसियों को नजर रखने को कहें और हो सके तो मोहल्ले में सीसीटीवी लगवाएं ताकि ऐसी वारदात होने पर आरोपी को काबू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार शहरवासी कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

600 करोड़ रुपए के बकाये के दावों को सख्ती से खारिज – सरकारी और निजी अस्पतालों का कुल बकाया 364 करोड़ : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ :  पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन पंजाब द्वारा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न उपचारों के लिए...
article-image
पंजाब

Tikshan Sud Slams Punjab Govt

Hoshiarpur/September 22/Daljeet Ajnoha :  Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sud has strongly criticized the Aam Aadmi Party (AAP) government in Punjab, calling its decision to sell government properties to manage finances...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डीएसपी सतीश कुमार ने डीएसपी पद का कार्यभार संभाला

गढ़शंकर 29 जनवरी  – डीएसपी सतीश कुमार ने आज गढ़शंकर में डीएसपी पद का कार्यभार  संभाल लिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि शहर में ट्रैफिक...
article-image
पंजाब

मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोग गिरफ्तार : मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन, दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद

अमृतसर : अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय जेल के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते...
Translate »
error: Content is protected !!