नायब तहसीलदार जसवीर कौर की वायरल वीडियो ने मचाया तहलका …Suspend

by

गुरदासपुर  : पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ चूड़ियां की नायब तहसीलदार जसबीर कौर को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें जसबीर कौर एक पटवारी से पैसे लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

इसी वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए निलंबन पत्र में लिखा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नायब तहसीलदार जसबीर कौर को एक पटवारी से रिश्वत लेते हुए देखा गया है। सरकार ने कहा है कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी वजह से जसबीर कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन की अवधि के दौरान जसबीर कौर का मुख्यालय डिप्टी कमिश्नर, फाजिल्का के कार्यालय में रहेगा। डिप्टी कमिश्नर, फाजिल्का उनकी उपस्थिति की रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित विभाग को भेजेंगे। यहीं नहीं, वायरल वीडियो में रिश्वत देते हुए दिख रहे पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एबीवीपी द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद पर संगोष्ठियां करवाना सराहनीय कदम : तीक्ष्ण सूद

अध्यात्म ,करुणा , सेवा, एकता, समानता राष्ट्रवाद तथा महिला उत्थान के प्रेरणा के पुंज थे स्वामी विवेकानंद होशियारपुर / दलजीत अजनोहा एबीवीपी होशियारपुर ने *संत आरएनए गुरुकुल स्कूल* में स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक...
article-image
पंजाब

पंजाब में 20 जनवरी तक बढ़ेंगी छुट्टियां? शिक्षकों ने सरकार के सामने रखी बड़ी मांग

चंडीगढ़ : पंजाब में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को लेकर राज्य के सरकारी शिक्षकों ने 13 जनवरी तक घोषित छुट्टियों को बढ़ाकर 20 जनवरी तक करने की अपील की है। शिक्षकों का...
article-image
पंजाब

आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल भारतीय संत समाज की बड़ी शख्सियत स्वामी कृष्णानंद जी से मिला

गढ़शंकर : आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह चीमा की अध्यक्षता में स्वामी कृष्णानंद जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ सेवा मिशन को उनके आश्रम बीनेवाल में मिला और भारत सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!