नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया : हरदीप को 34,608, केएल ठाकुर को 25,618 और निर्दलीय हरप्रीत सिंह सैणी को 13,025 वोट मिले

by

एएम नाथ। नालागढ़ : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने उपचुनाव जीत लिया है। बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया। हरदीप को कुल 34,608 वोट पड़े, जबकि केएल ठाकुर को 25,618 वोट मिले। निर्दलीय हरप्रीत सिंह सैणी को 13,025, स्वाभिमान पार्टी से डॉ. केएल शर्मा को 492 व निर्दलीय विजय सिंह को 353 मत मिले। इस सीट में 446 ने नोटा दबाया।


नालागढ़ से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक हरदीप बावा ने कहा कि कांग्रेस की जीत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की नीति और सूझबूझ का परिणाम है। भाजपा की ओर से उन पर बाहरी होने और स्वयं को धरतीपुत्र होने का नारा जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए घटिया हथकंडे अपनाए, लेकिन नालागढ़ की जनता सब समझती थी। जनता ने इसका जवाब उन्हें विजयी बनाकर दिया है।


कांग्रेस ने नालागढ़ में जीत के बाद विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने हरदीप को फूलमालाओं से लाद दिया और कंधे पर बैठा कर पूरे बाजार का चक्कर लगाया। उसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास स्थान ढाणा में गए। इस दौरान हरदीप बावा के साथ ब्लॉक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, उजागर चौधरी, अलका वर्मा, मनोज वर्मा, पार्षद महेश गौतम, अमरेंद्र सिंह भिंडर, वंदना बंसल, देवीशरण खुल्लर समेत कई पंचायत प्रधान मौजूद रहे।


हरदीप सिंह बावा वर्ष 2007 से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2022 में भी बावा ने विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार है और नालागढ़ में विधायक भी कांग्रेस का ही बना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दीपावली के दिन 12 नवंबर को HRTC लोकल रूट पर शाम 5 बजे के बाद बस नही चलाएगा : HRTC

सभी यात्रियों को सूचित किया जाता है कि दीपावली के दिन 12 नवंबर को HRTC लोकल रूट पर शाम 5 बजे के बाद बस नही चलाएगा जिन लोकल बसों का रूट शाम 5 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन को कवायद तेज : एडीसी ने लीं सांस्कृतिक कार्यक्रम और वित्तीय संसाधन प्रबंधन के लिए गठित उप समितियों की बैठकें

मंडी, 13 फरवरी। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2024 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर गठित उप समितियों की बैठकों का दौर लगातार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैस बुकिंग में खेल : फोन से नहीं हो रही बुकिंग? ये 4 तरीके मिनटों में दिलाएंगे सिलेंडर, गैस की कमी नहीं, फिर क्यों परेशान है जनता? जानिए सच

इन दिनों आम आदमी की जिंदगी में LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कहीं बुकिंग ही नहीं हो रही, तो कहीं बुकिंग के बाद भी डिलीवरी का कोई अता-पता नहीं।...
Translate »
error: Content is protected !!