नाहन में कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक : विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन

by

नाहन : हिमाचल के सिरमौर स्थित कांग्रेस भवन नाहन में रविवार को जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस जिला अनुसूचित विभाग के विभिन्न खंडों के अध्यक्ष व अनुसूचित जाति विभाग के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस का उद्देश्य रहा है कि सभी वर्गों को एक साथ लेकर समान विकास किया जाए। पार्टी में हर वर्ग को प्राथमिकता दी जाती है। कहा कि प्रदेश में SC समुदाय की 75 फीसदी जनता है।
अमित नंदा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जल्द प्रस्तुत करेगी। घोषणापत्र तैयार करने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों की राय ली जाएगी। इस बैठक में हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सोलंकी, अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष GS पंवार आदि कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती की हत्या कर फरार- कुल्लू आए पंजाब से 2 युवक और एक युवती, होटल में बुक किया कमरा

कुल्लू। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के कसोल में शनिवार देर रात पंजाब के दो युवक साथ आई युवती की हत्या के बाद फरार हो गए। युवती की उम्र करीब 23 वर्ष है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या : बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

बीड़, 30 अक्तूबर :- बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या में बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय बच्चों, महिला मंडलों के अतिरिक्त लोक...
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 9 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावे या आपत्तियां

हमीरपुर 27 अक्तूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 शुक्रवार से आरंभ हो गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर सुक्खू सरकार ख़ामोश क्यों : वेटनरी फार्मासिस्ट्स की नियुक्ति की नॉटिफ़िकेशन सरकार ने क्यों की रद्द – जयराम ठाकुर

नई भर्तियां निकालने में अपने चहेतों को एडजस्ट करने जितनी तत्परता दिखाए सरकार एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार हर दिन बड़ी-बड़ी बातें...
Translate »
error: Content is protected !!