निगम चुनावों में युवा मोर्चा निभाएगा अहम भूमिका-राजा सैनी

by
होशियारपुर:  भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के युवा मोर्चा की एक बैठक बीजेपी कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए राजा सैनी ने अपने सभी मैम्बरों व पदाधिकारिओं को कहा कि 14 फरवरी को हो रहे नगर निगम चुनावों में युवाओं की अहम भूमिका होगी और अपनी जी जान की बाजी लगा कर इस बार भारी बहुमत से चुनाव जीतना हैं। चुनाव शांतिपूर्वक व सही ठग से हो इसके लिए भी डियूटियां लगाई जा रही है।  पहले कुदरती आपदा कोरोना और अब किसानी आंदोलनों से जूझ रह लोगों का ध्यान चुनाव में नहीं है, मगर माजूदा पंजाब सरकार ने इसको दरकिनार करके चुनावों का विगुल बजा दिया है। मगर इस का लोग मुँहतोड़ जबाब सरकार को  देंगे। भारतीय जनता पार्टी लोगों के हर सुख-दुःख में लोगों के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी और हम सब इकठे हो कर पूरी ईमानदारी  से अपनी डयूटी निभाएगे और बीजेपी का मेयर बनायेगें। इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी कार्यकर्तों की इस समय में  डियूटियां लगाई  ताकि किसी भी तरह का कोई गलत असर न पड़े। इस अवसर पर मोहिंदर पाल सैनी,बब्बू संधू, सनी वर्मा, कृष्ण सैनी, विशु परमार, मनु सैनी, सुरजीत कुमार,सचिन बस्सी, आदि भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को बुरे हालात में पूर्व भाजपा सरकार छोडकर गई – प्रदेश में कांग्रेस सरकार तो बन गई : लेकिन सरकार चलाने के लिए पैसे नही थे,75 हजार करोड़ का कर्ज था : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

ऊना। प्रदेश में कांग्रेस सरकार तो बन गई है लेकिन सरकार चलाने के लिए पैसे नही थे। 75 हजार करोड़ का कर्ज हिमाचल की जनता पर था। यह शब्द मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया – जानें क्या बोली पुलिस

राजस्थान के एक बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। बाबा बालकनाथ नाम के बाबा का रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। वीडियो में...
article-image
पंजाब

कोविड के मामलों में आ रही है कमी, लोग सावधानियां अपनाए रखें: अपनीत रियात

जिले के 28 गांवों में किया जा चुका है कोविड बचाव संबंधी 100 प्रतिशत टीकाकरण होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में काफी कमी आई...
Translate »
error: Content is protected !!