निदेशक स्कूल शिक्षा परमजीत सिंह को किया सम्मानित

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  निदेशक स्कूल शिक्षा परमजीत सिंह पीसीएस (माध्यमिक शिक्षा) का उनके गृह विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजनोहा में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार के नेतृत्व में स्कूल में उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में उनकी धर्मपत्नी प्रिंसिपल कश्मीर कौर, पुत्र रोहित सिंह, बड़े भाई सूबेदार रामपाल सिंह, सेवानिवृत्त सेंटर हेड टीचर हरबंस लाल, छोटे भाई डॉ. रणजीत सिंह व उनकी धर्मपत्नी कुमारी नीलम विशेष रूप से उपस्थित रहे। अशोक परमार, इंद्रजीत सिंह बैंस, जसविंदर कौर और हरभजन सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक गरीब परिवार में जन्मा और सरकारी स्कूल में शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी आज पंजाब का डायरेक्टर स्कूल शिक्षा अधिकारी बन गया है, जो विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है। अपने संबोधन के दौरान श्री परमजीत सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल किसी भी मामले में कम नहीं हैं। इन विद्यालयों में पढने वाले छात्र आज उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने बच्चों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। समारोह में स्कूल की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालक की भूमिका नरिंदर अजनोहा ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर जतिंदर सिंह, सरबजीत कौर, बलबीर कौर, परषोतम कुमारी, लवदीप कौर, धरमिंदर सिंह, हाफिज पदम, अविनाश कौर, अमनप्रीत कौर, अमनजीत कौर, दीपक कुमार, जसप्रीत कौर, कुलविंदर सिंह, मुनीश कुमार, सोहन सिंह, सरपंच राजविंदर कौर, ममता रानी, दविंदर परमार, परमिंदर कुमार, अमरीक सिंह, शाम सिंह, हरजीत सिंह, शिंगारा सिंह, हरविंदर सिंह खालसा, गुरमुख सिंह, राजिंदर सिंह परमार, जसकरन सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरिंदर सिंह, रिंकू सिंह, जसकरन सिंह, राम सरूप, दिलबाग सिंह, जोगिंदर सिंह, सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह, कमलजीत सिंह, गुरदर्शन सिंह, जसविंदर सिंह, हरी सिंह जसवाल, दर्शन कौर, अमरजीत कौर, मनजीत कौर, कुलदीप कौर, विद्यार्थी व बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल का 58,444 करोड़ रुपये का बजट किया पेश : 10,784 करोड़ रुपये राजकोषीय घाटा

एएम नाथ। शिमला , 17 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ते और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की योजना की घोषणा करते...
article-image
पंजाब

अब फोन में प्री-इंस्टॉल नहीं होगा संचार साथी ऐप : अनिवार्यता खत्म

नई दिल्ली  : केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप को अनिवार्य रूप से पहले से इंस्टॉल रखने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। निजता को लेकर विपक्ष और आम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण का तीखा विरोध : पूर्व सांसद खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला

होशियारपुर / सैला खुर्द , 27 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल  क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
Translate »
error: Content is protected !!