निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का DC ने किया निरीक्षण

by

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी ‘हाईट्स’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों को गति देकर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां इसी साल दिसम्बर माह तक ओपीडी सेवा शुरू करने की योजना को ध्यान में रखते हुए, बिजली, पानी और जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने बताया कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का 33 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, और शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सेंटर की ओपीडी और गेस्ट हाउस का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि फ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का प्रपोजल भेजा गया है, जिसपर स्वीकृति की प्रतीक्षा है। उन्होंने सेंटर की चारदीवारी और सम्पर्क सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया। सेंटर की चारदीवारी की डिमार्केशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही शेष रहती चारदीवारी के निर्माण को जल्द पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा सेंटर में बनने वाली सम्पर्क सड़कों का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है।
गौरतलब है कि ऊना शहर के मलाहत गांव में 35 एकड़ भूमि पर लगभग 450 करोड़ रुपये की राशि व्यय करके 300 बैड का पीजीआई सैटेलाइट सेंटर बनाया जा रहा है। वहां पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर व बिलासपुर जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त ऊना वरिन्दर शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, पीजीआई के नोडल अधिकारी राजीव बस्सी, हाईट्स के सीपीएम अश्वनी कौल, प्रौजेक्ट अभियंता आशीष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोग की रोकथाम और समग्र स्वास्थ्य के लिए आयुष पद्धति लाभदायक – राम कुमार चौधरी

आयुष विभाग द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में किए जा रहे सराहनीय कार्य – हरदीप सिंह बावा बीबीएन, 29 मार्च (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि आयुष पद्धति प्राकृतिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भव अभियान कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर तक पहुंचेगा : आयुष्मान भारत कार्ड का पंजीकरण स्वास्थ्य मेलों का आयोजन,17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

धर्मशाला, 14 सितंबर। कांगड़ा जिला में आयुष्मान भव अभियान 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील शर्मा ने जोनल अस्पताल के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई के नए डायरेक्ट की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने फंसाया पेंच – डीसेंट नोट भी दिया :पीएम मोदी के प्रस्ताव पर…

पीएम मोदी के नेतृत्व में सोमवार को सीबीआई के नए डायरेक्ट की नियुक्ति को लेकर गठित समिति में बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेआई संजीव खन्ना भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पर्यटन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण...
Translate »
error: Content is protected !!