निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों ने जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था

by
एएम नाथ। हमीरपुर 09 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक आनंद कुमार भी उपस्थित रहे।
बोहनी, गसोता, लंबलू और बलोह के मतदान केन्द्रों पर पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग के इन पर्यवेक्षकों ने बुधवार को होने वाले मतदान के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चड़तगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनवाईके ने दिया जागरूकता संदेश

ऊना, 28 जुलाई: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा आरसेट्टी के सयुंक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर चडतगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोल सप्पड़ में 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच : जिला श्रम कल्याण कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया शिविर

एएम नाथ। हमीरपुर 03 अगस्त। जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस और कार में भीषण टक्कर : युवक-युवती की मौके पर मौत : 2 की हालत गंभीर

एएम नाथ : मंडी । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह ही एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ रही भीड़

शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में उत्तर भारत की प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 3 माह तक चलने वाले चैत्र मास मेले के समापन चरण तक पहुंच गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!