नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक

by

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला कुश्ती फाइनल से अयोग्य करार दी गईं हैं। इसपर विश्व कुश्ती संस्था के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा कि अब फैसले के पलटने की संभावना नहीं है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा, “विनेश फोगाट के लिए मुझे दुख है, लेकिन नियम तो नियम होते हैं। नियम पहले से ही निर्धारित थे। सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। सभी एथलीट वहां हैं। किसी ऐसे व्यक्ति को प्रतिस्पर्धा में शामिल करना असंभव है जो वजन के हिसाब से सही नहीं है।”

नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक : नेनाद लालोविक ने कहा कि भारतीय पहलवान को रजत पदक देना असंभव है। वह फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खेल नहीं सकीं। अब प्रतियोगिता उसके बिना जारी रहेगी। जो भी आगे बढ़ता है, वह जानता है कि उसके पास दूसरा रास्ता भी है। अगले दिन, अपील की गई। मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता जो किया जा सके। प्रतियोगिता जारी है। मुझे वास्तव में नहीं लगता कि यह संभव है।”

युस्नेलिस गुजमान लोपेज और सारा हिल्डेब्रांट के बीच होगा फाइनल : बता दें कि फाइनल में पहले विनेश फोगाट और अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के बीच फाइनल होना था। जीतने पर विनेश को गोल्ड मेडल मिलता और हारने पर सिल्वर। विनेश के लिए एक एक पदक पक्का था। प्रतियोगिता से बाहर होने के चलते अब उन्हें कोई पदक नहीं मिलेगा। वह कुश्ती में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण जीत सकती थी।

रातभर हुई वजन घटाने की कोशिश- काटे बाल, डॉ. ने बताया क्यों फेल हुईं विनेश-VIDEO : विनेश के बाहर होने से क्यूबा की युस्नेलिस गुजमान लोपेज को मौका मिल गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने उन्हें सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक मैच में लड़ने के लिए योग्यता दी है। विनेश फोगट ने सेमीफाइनल में गुजमान को 5-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए : 16 को बूथ लैवल पर लगाए जाएंगे स्पैशल कैंप: जिला चुनाव अधिकारी

बी.एल.ओज सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक प्राप्त करेंगे फार्म नंबर 6-बी होशियारपुर, 14 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने बताया कि वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कसौली : नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा

सोलन : कसौली में हरियाणा के शराब के नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा। हरियाणा नंबर HR04J-9900 की गाड़ी छावनी परिषद के बैरियर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान ने जिंदा दबोचा अमेरिकी पायलट! : IRGC ने F-35 के उड़ा दिए परखच्चे

तेहरान: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ईरान के आसमान में अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा किया था. इसके कुछ घंटों बाद दावा किया जा रहा है...
article-image
पंजाब

An session on Drug abuse &

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec 3 : Vardhman Yarns & Threads Ltd, Hoshiarpur in Collaboration with Punjab Police, Dist-Hoshiarpur has organized an session on “ Drug abuse & Crime Prevention and Awareness” in the factory premises of Vardhman...
Translate »
error: Content is protected !!