शिवसेना नेता के 3 हत्यारोपी काबू : पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलीबारी, तीनों आरोपी घायल

by
मोगा। पंजाब के मोगा में सीआईए मोगा और सीआईए मलौट की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शिवसेना नेता मंगत राय की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह कार्रवाई पीएस सिटी साउथ, मोगा में दर्ज एफआईआर नंबर 64/2025 के तहत की गई, जिसमें धारा 103(1), 191(3), 190 बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट लगाई गई थी। ऑपरेशन के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें तीनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगत राय की हत्या के आरोपी मोगा में छिपे हैं। इसके बाद सीआईए की टीम ने अरुण उर्फ दीपू, अरुण उर्फ सिंघा और राजवीर उर्फ लाडो को उनके ठिकानों पर घेर लिया। अरुण उर्फ दीपू और अरुण उर्फ सिंघा अंगदपुरा मोहल्ला के रहने वाले हैं, जबकि राजवीर उर्फ लाडो वेदांत नगर का निवासी है। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने 0.32 बोर की पिस्तौल से दो और 0.30 बोर की पिस्तौल से तीन गोलियां चलाईं।
तीनों को तुरंत गिरफ्तार कर मलोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया |
कथित तौर पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और 9 एमएम पिस्तौल से तीन और 0.32 बोर की पिस्तौल से एक गोली चलाई। इस मुठभेड़ में अरुण उर्फ दीपू के बाएं पैर में और अरुण उर्फ सिंघा के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, राजवीर उर्फ लाडो भागने की कोशिश में घायल हो गया। तीनों को तुरंत गिरफ्तार कर मलोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। मुठभेड़ में पुलिस टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि पंजाब के मोगा जिले में 3 मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने 14 मार्च को शिवसेना के जिला अध्यक्ष मंगत राय मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है और छह आरोपियों सिकंदर सिंह, वीरेंद्र कुमार, साहिल कुमार, जग्गा सिंह, शंकर और अरुण सिंगला को नामजद किया था और कहा था कि यह अपराध व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण किया गया था।
विरोध स्वरूप शिवसेना नेताओं ने मोगा शहर में बंद की घोषणा की थी। पुलिस अधीक्षक बाल कृष्ण सिंगला ने मीडिया को बताया था कि 3 हमलावर बाइक पर आए और शिवसेना नेता मंगत राय मंगा पर गोलियां चलाईं। इसके अलावा, इस घटना में एक 12 वर्षीय बच्चा और एक सैलून मालिक घायल हो गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के घर पर दबिश दी

चंडीगढ़ :   आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में अब पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर दबिश दी। कुमार विश्वास ने खुद घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें को भी पोस्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 छात्र लापता : आउटिंग डे पर निकले बिशप कॉटन स्कूल शिमला के तीन छात्र लापता

एएम नाथ। शिमला :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस ) शिमला के तीन स्कूल छात्र लापता हो गए हैं। पुलिस ने बच्चों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया है। पुलिस से मिली जानकारी...
article-image
पंजाब

होशियारपुर प्रशासन का कदम: 31 सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ियों में फागिंग कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित

– मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम को ध्यान में रखकर की गई कार्रवाई – समाज-प्रशासन साझेदारी से बच्चों को मिलेगा सुरक्षित माहौल – स्कूलों और आंगनवाड़ियों में करवाई गई फागिंग, विद्यार्थियों की...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट बैठक के फैसले : एसएएस नगर में शामिल किए गए बनूड़ और होशियारपुर में पड़ते हरियाणा को भी तहसील का दर्जा

चंडीगढ़। पंजाब में मनरेगा में किए गए संशोधन के खिलाफ बुलाए गए विशेष सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई बैठक अब संपन्न हो गई है। इसमें महत्वपूर्ण जानकारियां सांझी...
Translate »
error: Content is protected !!