नेपाल सीमा पर पंजाब का युवक पकड़ा : पास्को एक्ट के आरोपी नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था

by

सोनौली  :  हिन्दुस्तान संवादइंडो-नेपाल सीमा सोनौली में शुक्रवार को इमीग्रेशन ने पंजाब के एक युवक को पकड़ा। इस युवक के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है। सूचना पर पंजाब पुलिस सोनौली पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही में जुट गई।  शुक्रवार को भारत से नेपाल जा रहे एक युवक को जांच के दौरान इमीग्रेशन के अधिकारियों ने रोका। पासपोर्ट जांच के दौरान उसके पासपोर्ट पर लुक आउट नोटिस पाया गया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू हुई। पता चला कि पंजाब के करतारपुर में उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट में केस दर्ज है। आरोपी की पहचान करतारपुर पंजाब निवासी हनी के रूप में हुई है। इस संबंध में सोनौली चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस की तीन सदस्यों की टीम शनिवार को इमीग्रेशन पहुंच गई है। इमीग्रेशन आरोपी को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। कागजी कार्रवाई चल रही है। पंजाब पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 साल से विदेश में फंसा जसवंत सिंह खन्ना के प्रयासों से सकुशल लौटा भारत

होशियारपुर, 27 जनवरी : करीब 16 वर्ष से विदेश में फंसा जसवंत सिंह पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते सकुशल स्वदेश भारत लौटा है। पत्रकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर लगाई मुहर : बरकरार रहेगा सामान्य वर्ग को दिया जाने वाला 10% आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुहर लगा दी। इस फैसले का फायदा सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में सियासी हलचल, अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का हुआ ऐलान, अध्यक्ष के नाम पर लगी मुहर

माघी मेला कॉन्फ्रेंस के दौरान खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम की घोषणा की. इस मंच पर जयकारों के बीच पार्टी का नाम “अकाली दल (पंजाब का...
article-image
पंजाब

स्टेम सैल बैंक होशियारपुर में होगा स्थापित : जन जागरुकता व डोनर रजिस्ट्रेशन जल्द होगी शुरु: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 05 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में स्टेम सैल बैंक की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए जन जागरुकता व...
Translate »
error: Content is protected !!