नेहरू युवा केंद्र ऊना ने मनाया पृथ्वी दिवस : डाॅ लाल सिंह ने लोगो से आहवान किया कि धरती को बचाने के लिए शुद्ध हवा, पानी और पर्यावरण का होना अति आवश्यक

by
ऊना : नेहरू युवा केन्द्र ऊना ने आज पृथ्वी दिवस पर हमारी धरती हमारा स्वास्थ्य के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने की। इस अवसर पर डाॅ लाल सिंह ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि पृथ्वी को तुम बंजर न बनाओ, हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाओ। प्रदूषण फैला कर न करो पृथ्वी का अपमान, पर्यावरण को स्वच्छ बनाकर दो इसे सम्मान। पूरे सौर्यमंडल में पृथ्वी है सबसे ग्रह अनोखा, प्रदूषण फैलाकर ना दो इसे धोखा। प्रदूषण से हमें लड़ना है, पृथ्वी को और भी बेहतर करना है। उन्होंने बताया कि तेल रिसाव, प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों, ऊर्जा सयंत्रों से होने वाले प्रदूषण, मलजल प्रदूषण, विषैले कचरे, कीटनाशक, जंगलों का नाश और वन्य जीवों का विलुप्तिकरण आदि मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
डाॅ लाल सिंह ने लोगो से आहवान किया कि धरती को बचाने के लिए शुद्ध हवा, पानी और पर्यावरण का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा की सभी लोग पृथ्वी की रक्षा के लिए कार्ययोजना बनायें तथा परिवार का हर सदस्य वर्ष में कम से कम 1 पौधा जरूर लगाएं। शिविर के उपरान्त नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवियो की बैठक की गई व कोर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें युवक मण्डलों को कैसे सक्रिय किया जाए व युवाओं की सामाजिक कार्यो में किस तरह से सुनिश्चित करने बारे चर्चा की गई। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यक्रमो में शामिल करना,. युवाओं को उनकी जिम्मेवारी बताना, ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर टीम बनाना, स्कूल व कॉलेज स्तर पर जाकर जागरूकता अभियान चलाना, युवक मण्डलों की बैठक निरन्तर करना खंड स्तर पर क्षेत्र के हिसाब से फेडरेशन बनाना, नए युवक व युवतियों को मण्डलों में शामिल करना आदि एजेंडों पर चर्चा की गई।
इसके अलावा एनवाईके उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा तथा 5 से 18 मई को पोंग डैम में आपदा कैम्प लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर समाज सेवी अश्वनी धीमान, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, नबज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी संतोषगढ़ के अध्यक्ष नवीन कुमार, आकाश भारद्वाज, एनवाईके राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, ऋषभ चैधरी सहित गणमान्य उपस्तित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात की 113वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ -21वीं सदी के भारत में, कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा : प्रधानमंत्री

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। ‘मन की बात’ में, एक बार फिर, मेरे सभी परिवारजनों का स्वागत है। आज एक बार फिर बात होगी – देश की उपलब्धियों की, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारण बताओ नोटिस शिक्षकों की गरिमा के खिलाफ : डॉ. मामराज पुंडीर

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व प्रान्त महामंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का समग्र विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – कमलेश ठाकुर

पंचायत बड़ा में विधायक ने सुनी जन समस्याएं एएम नाथ। देहरा, 9 जनवरी : देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान अक्षय कपूर पंचतत्व में विलीन : पत्नी ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को दी अंतिम विदाई

एएम नाथ। धर्मशाला । धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत बागनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अक्षय कपूर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!