नौजवानों व जरुरतमंदो को कर्जा देकर मजबूत बनाने में आगे आए बैंक: एडीसी

by

3294 लाभार्थियों को दिए गए 116.23 करोड़ रुपए के कर्जे, जिले की 30 अलग-अलग बैंकों की 400 से अधिक ब्रांचों ने लिया हिस्सा
होशियारपुर, 26 अक्टूबर:
जिले के प्रमुख बैंकों की ओर से पंजाब नेशनल लीड बैंक कार्यालय की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय बैंकर समिति के निर्देशों पर क्रैडिट आउटरीच प्रोग्राम कम्यूनिटी सैंटर गौतम नगर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की 30 बैंकों की 400 से अधिक ब्रांचों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पी.एन.बी. अमृतसर जोन के जनरल मैनेजर प्रवीन गोयल ने किया जबकि मुख्यातिथि के तौर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह ने शिरकत की।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इस कार्यक्रम में बैंकों की ओर से दिए गए कर्जे व सामाजिक सुरक्षा स्कीम संबंधी किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दीवाली तक सभी बैंकों की ब्रांचे 5 जरुरतमंद व गरीब लोगों को कर्जा जरुर दे। उन्होंने बैंकों को कहा कि वे विभिन्न कर्जा योजनाओं के माध्यम से नौजवानों को मजबूत बनाने के लिए पढ़े लिखे बेरोजगार नौजवानों को अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें ताकि वे सशक्त हो सकें। उन्होंने कहा कि बैंको को अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान करने पर जोर दिया।
पी.एन.बी. अमृतसर जोन के जनरल मैनेजर प्रवीण गोयल ने बैंकों को पी.एम.जे.जे.वाई, पी.एम. एस.बी.वाई, ए.पी.वाई में अधिक योगदान डालने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कोरोना से प्रभावित व्यापार उद्योग को सहायता करने के उद्देश्य से सभी बैंक शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि कैंप में मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, रोजगार सृजन योजना, कृषि आधारभूत ढांचा विकसित करने की योजनाएं व अन्य सभी ऋण संबंधीी आवश्यकताएं पूरी करने में ग्राहकों की सहायता की गई है।
इस मौके पर सभी बैंकों की ओर से 3294 लाभार्थियों को 116.23 करोड़ रुपए के कर्जे दिए गए। इस मौके पर 11,115 लाभार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन सुरक्षा के अंतर्गत कर्ज दिया गया। इस मौके पर सभी बैंकों की ओर से 30 स्टाल लगा कर अपने बैंक की स्कीमों को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यक्रम में बहुत से प्राइवेट डीलरों ने कारों, ट्रैक्टर व मोटर साइकिल की प्रदर्शनी भी लगाई।
इस मौके पर एल.डी.एम. तरसेम सिंह पुरेवाल ने आए हुए सभी ग्राहकों का स्वागत किया व बैंक स्कीमों के बारे में जानकारी दी। सर्कल हैड डा. राजेश प्रसाद ने सभी बैंकों का इस कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद करते हुए बैंक की ओर से समाज के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर डिप्टी सर्कल हैड आलोक कुमार, एल.डी.एम. तरसेम सिंह पुरेवाल, पंजाब एंड सिंध बैंक के ए.जी.एम. ए.एन. सिंह, यूको बैंक के ए.जी.एम. पी.एस. भाटिया, स्टेट बैंक आफ इंडिया के ए.जी.एम. जय प्रकाश गुप्ता, पंजाब ग्रामीण बैंक के रिजनल मैनेजर रविंदर कुमार, कार्पोरेशन बैंक के डी.एम. लखबीर सिंह के अलावा अन्य बैंक अधिकारी भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PAU-Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur associated

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 12 : Ten progressive farmers associated with PAU–Krishi Vigyan Kendra, Hoshiarpur were honoured during the ‘Sustainable Agriculture and Crop Residue Management Summit’ organized at Punjab Agricultural University, Ludhiana for their valuable contribution...
article-image
पंजाब

2 IAS और 40 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ : पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला जारी है। भगवंत मान सरकार ने हाल ही में 2 आईएएस (IAS) अधिकारियों, 40 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला किया है। यह कदम सरकार...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी चुनाव : सरपंच रमेश लाल कसाना चेयरमैन और बलवीर सिंह बैंस अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकर : तहसील गढ़शंकर अधीन पड़ते इलाका बीत की संघर्षशील जत्थेबंदी बीत भलाई कमेटी का चुनाव अधिवेशन सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गुरु बिशनपुरी (भवानीपुर) में हुआ। जिसमें सरपंच रमेश लाल कसाना को चेयरमैन, बलवीर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर स्थित न्यू कोर्ट कांप्लेक्स के आम जनता के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

यह हेल्प डेस्क न्यायालयों में आने वाले आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री राजिंदर अग्रवाल, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर ने नए न्यायालय परिसर, होशियारपुर के आम...
Translate »
error: Content is protected !!