नौदीप कौर को हरियाणा पुलिस द्वरा गिरफ्तार कर शारीरिक शोषण करने के खिलाफ मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर, 11 फरवरी : गढ़शंकर की विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा मजदूर नेता नौदीप कौर को हरियाणा पुलिस द्वरा गिरफ्तार कर शारीरिक शोषण करने के खिलाफ आज स्थानीय नंगल चौक में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला फूंका गया। पूतला फूंकने से पूर्व स्थानीय गांधी पार्क में आयोजित रैली दौरान एकट्ठ को संबोधित करते विभिन्न वक्ताओं डीटीए नेता मुकेश कुमार, सुखदेव डानसीवाल, किरती किसान यूनियन के नेता कुलविंदर चाहल, तर्कशील नेता जोगिंदर सिंह कुल्लेवाल, दोआबा साहित्य सभा अध्यक्ष प्रो. संधू वरिआणवी, मा. नरेश कुमार, रामजीत सिंह सरपंच आदि ने कहा कि देश की कार्पोरेट व फाशीवादी मोदी सरकार ने जहां किसानों के खिलाफ कानून पास किए वहीं मजदूरों की मेहनत की और लूट मचाने की खुल दी है। सरकारों के इन लोक विरोधी कामों खिलाफ देश के मेहनती लोक संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने नौजवान मजदूर नेत्री नौदीप कौर को झूठे मामलों में गिरफ्तार कर जेल में बंद कर शारीरिक शोषण किया है जिसकी सीधी जिम्मेवारी खट्टर सरकार की है। उन्होंने नौदीप कौर तुरंत रिहा करने व शारीरिक शोषण करने वाले पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाही की मांग की। इस अवसर पर बलविंदर खानपुरी, हंस राज गढ़शंकर, अजीत सिंह बोड़ा, अमरजीत बंगड़, जरनैल सिंह, अजमेर सिंह, मनजीत बंगा, हरबंस सिंह, जोगा सिंह, तीर्थ सिंह गोगों, हरजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, हिम्मत सिंह, शमशेर सिंह, तेजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, राज कुमार, गुरनाम सिंह, अमनदीप सिंह, बलवीर सिंह, संदीप कौर, गुरदीप कौर आदि ने भी संबोधित किया।

गढ़शंकर में मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला फूंकते विभिन्न जत्थेबंंदियों को कार्यकर्ता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का बयान : कहा.. चुनावों से पहले SIR अभियान पर उठाए सवाल

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के समय को लेकर चिंता व्यक्त की है, जबकि विधानसभा चुनावों में अब केवल दस महीने...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री सुख विलास पर दस्तावेज पेश करें या मांगें माफी: अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजा लीगल नोटिस

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की निजी संपत्ति सुख विलास को इको टूरिज्म पॉलिसी के तहत 108.73 करोड़ रुपये का लाभ देने के मामले में नया मोड़ आ...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से, रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज को दी मंजूरी

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों के चलते रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों के स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है। यहां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार के मदद वाले हाथ और अपनों के साथ ने बदली उर्मिला की तकदीर

  स्वयं सहायता समूह से जुड़कर शुरू किया फास्ट फूड उद्यम, हर माह कर रही 20 हजार रुपए की कमाई थोड़ा सा उत्साह, अपनों का साथ और सरकार का मदद वाला हाथ। इन तीनों...
Translate »
error: Content is protected !!