पंक्चर लगाने वाले की चांदी : लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी;

by

मानसा। पंजाब सरकार की डेढ़ करोड़ की लॉटरी मानसा के मैकेनिक मनमोहन सिंह को निकली है। लॉटरी खुलने का पता चलने के बाद मनमोहन सिंह व उसका परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

लॉटरी का ड्रॉ निकलने के बाद मनमोहन सिंह व उसके परिवार को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है।

जानकारी के अनुसार मानसा कैचियां पर टायर पंचर का काम करने वाले मनमोहन सिंह ने बताया कि वे कई बार जलालाबाद जाने के दौरान शाह जी लॉटरी स्टॉल पर लॉटरी डाल चुका है और उसे छोटे इनाम भी मिले हैं, लेकिन जब भगवान की कृपा होनी हो तो मंजिल कभी कभार खुद चलकर भी पास आ जाती है और इस बार लॉटरी डालने के लिए उसने जलालाबाद जाने की बजाय शाह लॉटरी संचालक से फोन के द्वारा लॉटरी डाली और कोरियर के जरिए मंगवाई गई।

घर में चारों ओर खुशी

परिवार में उसकी दो बेटियों के अलावा बुजुर्ग माता भी मौजूद हैं। लॉटरी से मिलने वाले डेढ़ करोड़ को लेकर भविष्य की योजना पूछे जाने पर मनमोहन सिंह ने बताया कि लॉटरी से वे अपने सिर चढ़े कर्ज को उतारेगा, क्योंकि पिता के इलाज पर काफी कर्ज चढ़ गया था। मनमोहन सिंह के पिता की मौत हो चुकी है।

उसने कहा कि वह गरीब लोगों की मदद पहले भी करता था और अभी भी करेगा। मनमोहन सिंह ने बताया कि वे अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करने के अलावा अपने इस कारोबार को आगे बढ़ाएंगे। मनमोहन ने बताया कि बेशक उसे लॉटरी निकल आई है, लेकिन वे अपने इस काम को नहीं छोड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar and

Hoshiarpur /Daljit Ajnoha/Nov.18 : A crucial meeting was held today to review and finalize the preparations for the Nagar Kirtan to be organized in commemoration of the 350th martyrdom anniversary of Sri Guru Tegh...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर...
article-image
पंजाब

DC Aashika Jain Reviews Aadhaar

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /March 24 :   Deputy Director General (DDG) of the Unique Identification Authority of India (UIDAI), Ms. Bhawna Garg, IAS held a District Level Aadhaar Monitoring Committee meeting with Smt. Aashika Jain, I.A.S....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव जिहाद : खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली -पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ।  नालागढ़  :  जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब...
Translate »
error: Content is protected !!