पंचकूला मेले में पूर्व डीजीपी के निजी सचिव की कार से नकदी और कीमती सामान चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़ / पंचकूला, 8 जून।  सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित मेले के दौरान हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी.एस. संधू के निजी सचिव (पीएस) शिवदेव की कार से चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर कार का शीशा तोड़कर नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवदेव अपने परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे थे और उन्होंने अपनी मारुति ब्रेज़ा कार निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी की थी। रात करीब 9:48 बजे जब वे वापस लौटे तो कार की पिछली खिड़की टूटी हुई मिली। कार की जांच करने पर उसमें रखे 17 हजार रुपये नकद, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की चेक बुक तथा चांदी का एक ब्रेसलेट गायब पाया गया।
पीड़ित शिवदेव ने आरोप लगाया कि पार्किंग शुल्क के नाम पर 50 रुपये वसूले गए थे, लेकिन पार्किंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद भी मेला प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई या सहयोग नहीं किया गया, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 तथा 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस घटना ने मेले में आने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पार्किंग स्थलों और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस की ओर से नशीली गोलियों सहित आरोपी व विक्रेता को किया काबू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की निर्देशों मुताबिक माफिया तत्वों व नशे के सौदागरों को काबू करने हेतु विशेष मुहिम चलाई गई है। इस के तहत श्री संदीप कुमार मलिक, वरिष्ठ पुलिस कप्तान हुशियारपुर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार – जनता को सुविधाएं देना लूट नहीं कल्याणकारी राज्य का काम : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के उस बयान को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे राजनीतिक लाभ के लिए...
हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिंग चालान पर वसूल किये पौने दो लाख

ऊना, 9 फरवरी – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमेश चन्द कटोच एवं सहायक परिवहन अधिकारी सचिन्द्र चैधरी ने मुस्तैदी दर्शाते हुए मंगलवार को प्रातः 6 बजे बड़ी कार्यवाही करते हुए संतोषगढ़ व मैहतपुर क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!