पंचायत चुनाव प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि संवैधानिक बाध्यता : डॉ. जनक राज

by

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा है कि पंचायत चुनाव कोई प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त बाध्यता हैं। इन्हें टालना लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करता है और वर्तमान में यह विषय हिमाचल प्रदेश में एक गंभीर एवं निर्णायक संवैधानिक विवाद का रूप ले चुका है।

डॉ. जनक राज ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की नींव है और समय पर पंचायत चुनाव कराना राज्य सरकार एवं निर्वाचन तंत्र का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि चुनावों में अनावश्यक देरी से न केवल ग्रामीण विकास की प्रक्रिया प्रभावित होती है, बल्कि जनता के संवैधानिक अधिकारों का भी हनन होता है।
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 के तहत पंचायतों का समय पर गठन अनिवार्य है। यदि सरकार या प्रशासन इस दायित्व से पीछे हटता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत है।
विधायक ने स्पष्ट किया कि पंचायत प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में विकास कार्य ठप पड़ रहे हैं और निर्णय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वह संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए पंचायत चुनाव शीघ्र करवाए, ताकि ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूती मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के डॉ. निधि पटेल ने निर्देश

बिलासपुर , 19 मार्च : आयुक्त मंदिर श्री माता नयना देवी जी डॉ० निधि पटेल ने चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास और शिवानी का मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से चमका कारोबार : विकास शर्मा ने हमीरपुर में और शिवानी ने नादौन में खोले शोरूम

हमीरपुर 16 अक्तूबर। नौकरियों के पीछे भागने के बजाय अपना उद्यम स्थापित करना हो या किसी कारोबार की शुरुआत, अपनी छोटी दुकान का विस्तार करना हो या फिर किसी वर्कशॉप एवं मशीनरी की स्थापना।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को देश का नाम भी नहीं पता : विधायक करेंगे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शिकायत

भरमौर : हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र पांगी का ऐसा प्राथमिक स्कूल है, यहां पर पढ़ने वाले बच्चे अपने देश का नाम भी नहीं जानते । इसका खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को भरमौर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा पंचायत में बुलडोजर पलटने से चालक की मौत पट्टा मेहलोग

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा मेहलोग की दाड़वा पंचायत के जतरोग से डांगरीसेर मार्ग पर कामली नजदीक लोक निर्माण विभाग का एक बुलडोजर उक्त सड़क पर कार्य करते हुए अपना...
Translate »
error: Content is protected !!