पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे : पहले चरण में 325 पद, 20 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति

by

शिमला : पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे। पहले चरण में 325 पद भरने का मामला हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के पास भेजा जा रहा है। पंचायत सचिवों के 20 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति से भरे जाएंगे। शेष पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंचायत सचिवों के रिक्त पदों को भरने का मामला हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पास भेजा गया था। आयोग को निलंबित करने के कारण पंचायत सचिवों की भर्ती का मामला लटक गया था। अब सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से पदों को भरने की सहमति दे दी है।
अब विभाग पंचायत सचिवों के पद भरने के लिए मामला राज्य लोक सेवा आयोग से उठा रहा है। विभागीय अधिकारी बताते हैं कि 234 रिक्त पदों में से पूर्व सैनिकों के 91 पद, विशेष श्रेणी के 17 और खेल कोटे से 22 पद भरे जाने हैं। अन्य वर्गों के लिए पंचायत सचिवों के लिए बाकी पद भरे जाने हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता को दिया मिंजर मेले का निमंत्रण

लोक भवन में राज्यपाल से मिले कुलदीप सिंह पठानिया, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के शुभारंभ में शामिल होने का आग्रह, राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ जवान जिंदा मिला :29 जून को कार में चंबा-जोत मार्ग पर जिंदा जले बीएसएफ जवान को

जोत के पास कार में जला बीएसएफ जवान जिंदा दबोचा चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर गत 29 जून को कार में जिंदा जले बीएसएफ के जवान अमित राणा को पुलिस बेंगलुरू से जिंदा तलाश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 पन्नों के नोटिस और 193 सांसदों के हस्ताक्षर : मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, संसद के दोनों सदनों में पेश

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव करीब 10 पन्नों का है, जिसमें 7 बिंदुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मां कालीबाड़ी का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण के लिए कांगड़ा रवाना

एएम नाथ। शिमला : आज शिमला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा मां कालीबाड़ी का आशीर्वाद लेकर चुनावी रण के लिए कांगड़ा रवाना हो गए हैं। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!