पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव कराने की तैयारी तेज : नए सिरे से होगी वार्डबंदी

by

चंडीगढ़। पंजाब अब एक बार फिर चुनावी मुहाने पर खड़ा है। राज्य में पंचायत समितियों व जिला परिषदों के चुनाव पांच अक्टूबर तक करवाने के लिए सभी जिलों के एडीसी डेवलपमेंट से कह दिया गया है।

बीते कल ही कैबिनेट ने ब्लॉकों का पुनर्गठन करने को मंजूरी दी थी, जिसके न होने के कारण ये चुनाव रुके हुए थे।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने इस संबंध में सभी एडीसी को लिखा है कि वे चुनाव करवाने की तैयारी करें। विभाग की सहमति के बाद अब पंजाब राज्य चुनाव आयोग चुनाव की तिथि निश्चित करेगा। हालांकि, इससे पहले काफी लंबी प्रकिया है क्योंकि ब्लॉकों के पुनर्गठन के बाद अब नए सिरे से वार्डबंदी का काम किया जाना है।

विभाग के विशेष सचिव की ओर से भी एडीसी डेवलपमेंट को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वे ब्लॉकों के पुनर्गठन संबंधी भेजे गए प्रस्तावों के अनुसार ही चुनाव हलके बनाएं। चुनाव हलके बनाने के लिए सभी हितसाधकों से तालमेल बैठकें करके चुनाव हलके तैयार करें। चुनाव हलकों को तैयार करके प्रोफार्मा भरकर भेजा जाए।

ये सभी प्रोफार्मा चार अगस्त तक जिला विकास व पंचायत अधिकारी खुद लेकर विभाग के पास पहुंचेंगे। यह भी कहा गया है कि पंचायत समितियों व जिला परिषदों में आने वाली ग्राम सभाओं सहित गांव के नाम और हदबस्त नंबर (तहसील में गांव की शृंखला संख्या) बताए जाएं।

यह भी प्रमाणपत्र दिया जाए कि हर एक पंचायत समिति के सभी गांव प्रस्तावित हलके में शामिल हैं और कोई भी क्षेत्र इससे बाहर नहीं रह गया है। इस प्रक्रिया के लिए विभाग के सचिव अजीत बालाजी जोशी ने सभी अधिकारियों की दो अगस्त को बैठक भी बुला ली है।

यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। यह भी कहा गया है कि यदि अधिकारी चुनाव हलकों के प्रस्ताव समय पर नहीं भेजेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार ने दिए DNA टेस्ट के आदेश : कहीं चोरी के बच्चे तो नहीं मांग रहे भीख?

चंडीगढ़ : सड़कों पर भीख मांगने वाली महिलाओं की गोद में छोटे बच्चों को देखते हैं. मन में कई तरह के सवाल भी आते हैं क्यों कि इन दिनों बच्चों की तस्करी की वारदातें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
article-image
पंजाब

अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

ऊना 7 जून: प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग ने टीवी चैनलों को जमकर लताड़ा – गिनती 8.30 बजे से तो 8.05 बजे लीड कैसे बताते हैं

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए इलेक्शन कमिशन ने मीडिया पर तीखी टिप्पणी की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एग्जिट पोल्स और मतगणना के...
Translate »
error: Content is protected !!