पंचायती राज पैंशनर्स ने डायरैक्टर कार्यालय मोहाली के समक्ष लगाया धरना

by

गढ़शंकर : पंचायती राज पैंशनर्स की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों की पूर्ति करवाने हेतु पैंशनर्स संगठनों की संयुक्त कमेटी की अगुवाई में पंचायती राज पैंशनर्स द्वारा डायरैक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग पंजाब के मुख्य कार्यालय विकास भवन मोहाली में जबरदस्त धरना लगाया गया। जिसमें विभाग से संबंधित अधिकारियों व प्रदेश सरकार विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई। पैंशनर्स संबंधी विभिन्न संगठनों से संबंधित नेता धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनके साथ विभाग की अफसरशाही तथा सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार सौतेला रवैया अपना रही है। जो सुख सुविधाएं सरकारी पैंशनर्स को दी जा रही है, वह पंचायती राज के पैंशनर्स पर लागू नहीं की जा रही। जिसमें 6वां वेतन आयोग लागू न करना, एलटीसी की सुविधा न देना, बुढ़ापा भत्ते का लाभ 75 सालों से आगे न देना, नियुक्ति की तिथि से पैंशन न देना, पैंशन लगाने के लिए समय सीमा निर्धारित न करना एवं पे-ग्रेड के बकाया लटका कर पैंशनर्स को परेशान किया जा रहा है। इसी प्रकार पैंशनर्स सैल में पैंशनर्स के प्रति दुव्र्यवहार किया जा रहा है। पैंशन सैल में लेखाकार न होने पर समय पर बिल नहीं बन रहे। जीवित सर्टिफिकेट देने के लिए हिटलरशाही आदेश जारी किए जाते हैं।
इस मौके पर सबजिन्द्र केदार, जगीर सिंह, कुलवंत कौर बाठ, जयदेव सिंह, जोगेन्द्र सिंह, अजैब सिंह, राजेन्द्र सिंह, सर्वजीत सिंह, राजेन्द्र प्रशाद, नरेन्द्र सिंह, दर्शन सिंह, निशान सिंह, सतपाल, राम आसरा, भगवान सिंह, दयाल सिंह, सुच्चा सिंह, सुदेश कुमारी, गुरमेज सिंह, श्याम सिंह, राम गोपाल व मनजीत सिंह उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मौकापरस्त प्रवासी पक्षियों को रोकने के लिए नगर निगमों सहित स्थानीय निकायों को ‘दलबदल विरोधी कानून’ के तहत लाया जाएगा : मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 20 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा कि जनादेश को नुकसान पहुंचाने वाले मौकापरस्त प्रवासी पक्षियों को रोकने के लिए नगर निगमों सहित...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री मजीठिया एक बार फिर से सिट के सामने पटियाला में हुया पेश : मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया पूर्व अकाली नेता संधू के साथ धक्केशाही कर मुख्य गवाह बनने व उनके खिलाफ झूठा बयान देने के लिए किया जा रहा मजबूर

पटियाला : एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना की अगुवाई वाली सिट के सामने पटियाला में पूर्व  मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया शनिवार को एक बार फिर से पेश हुए। इस दौरान उन्होंने उन्हीनों ने आरोप लगाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा : पत्नी की शिकायत पर रिटायर इंस्पेक्टर के खिलाफ हुई थी गोपनीय जाँच

कानपुर :   कानपुर और प्रयागराज समेत प्रदेश के कई थानों में तैनात रहे रिटायर इंस्पेक्टर की काली कमाई का राज उनकी पत्नी ने ही खोल दिया। पत्नी की शिकायत पर विजिलेंस ने पहले गोपनीय...
article-image
पंजाब

चुटकी बजाकर एमएसपी देने वाली बीबी अनमोल के इस्तीफे से किसानों में निराशाः एडवोकेट मरवाहा

जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने पूर्व मंत्री व विधायक अनमोल गगन मान के इस्तीफे पर कसा तंज होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : आम आदमी पार्टी की पूर्व मंत्री व खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!