पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

by
ऊना, 15 जुलाई। पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारणवश रिक्त हुए पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए किसी व्यक्ति की पात्रता निर्धारित करने की तिथि 1 जुलाई, 2024 रहेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 16 से 22 जुलाई तक दावे और आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है। 25 जुलाई को पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावों एवं आपत्तियों का निपटारा करेंगे। 29 जुलाई तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील दाखिल कर सकेंगे। 1 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में प्राप्त हुई अपीलों का निवारण करेंगे। इसके अतिरिक्त 2 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाश के साथ मनाता था ‘सुहागरात…फिर पैर छूकर माफी : ‘गे सीरियल किलर’ की कहानी जान

चंडीगढ़ : दुनिया में ऐसे सैकड़ों सीरियल किलर हैं जिन्होंने कई ऐसे हत्याकांड को अंजाम दिया है जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप उठे। लेकिन इनमे से ही आज हम आपको एक ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का सीपीएस आशीष बुटेल ने किया शुभारंभ : पालमपुर का सम्पूर्ण विकास ही प्राथमिकता : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 31 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और जनसमस्याओं को भी सुना। आशीष बुटेल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 खिताब जीतने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रचना को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। बिलासपुर, 6 जनवरी :  प्रदेश के नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल को शॉल, टोपी, चंबा थाल तथा सोमभद्रा उत्पाद वीरेंद्र कंवर ने भेंट किए

ऊना: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में स्वागत किया। हमीरपुर से हरोली की...
Translate »
error: Content is protected !!