पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार चंबा में चिट्टे के साथ ग्रिफ्तार

by

चंबा :  चंबा -भरमौर एनएच पर केरू के पास पठानकोट के 3 व्यक्तियों से 22.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चुवाड़ी थाना में मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

एसआईयू सैल की टीम वीरवार शाम कटोरी बंगला तक गश्त करने के बाद वापस चम्बा की ओर लौट रही थी। केरू पहुंचने पर पुलिस टीम की नजर वर्षाशालिका में बैठे 3 लोगों पर पड़ी।

पुलिस को देखकर तीनों घबरा गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो 22.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सेठी सिंह, सनी देओल और करण भल्ला तीनों निवासी मोहल्ला रामपुरा डाकघर तहसील एवं जिला पठानकोट पंजाब के तौर पर हुई है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी ने की मुलाकात

गढ़शंकर :  आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायकों से की जा रही मुलाकातों के तहत विधानसभा हलका गढ़शंकर से आम आदमी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी आग में जलने से 6 व्यक्तियों की मौत, 14 घायल, एसडीएम हरोली करेंगे जांच

सभी घायल प्रवासी मजदूर,11 पीजीआई रैफर डीसी राघव शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण ऊना : बाथू में एक निजी प्लॉट पर शैड में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में...
article-image
पंजाब

निमिशा मेहता ने मेहंदवानी धरनाकारियों की मांग हिमाचल सरकार के समक्ष रखी

गढ़शंकर l भाजपा नेता निमिशा मेहत ने गांव मेहंदवानी में लंबे समय से चल रहे धरने में शमूलियत की तथा धरनाकारियों के वफद को साथ लेकर उनकी मुलाकात हिमाचल सरकार के इंडस्ट्रियल डिवैलपमैंट कार्पोरेशन...
Translate »
error: Content is protected !!