पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा : डीए में 3% बढ़ोतरी; अब 53% हुआ महंगाई भत्ता

by

सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में की घोषणा, दो महीने में 11% बढ़ाया डीए; कर्मचारियों को 3,988 करोड़ रुपये का लाभ मिलने का दावा

चंडीगढ़।    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने 4 नवंबर को चंडीगढ़ में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस फैसले का लाभ मिलेगा।

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के समय वर्ष 2022 में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत था। उनकी सरकार ने पिछले दो महीनों में डीए में कुल 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे पहले भी सरकार की ओर से 8 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया था। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से करीब 3,988 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ संबंधित वर्ग को मिलेगा। मान ने कहा कि उनकी सरकार ने योग्यता के आधार पर अब तक 71,777 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। कर्मचारी जब चाहें अपनी समस्याएं और मांगें सरकार के सामने रख सकते हैं।

राहुल गांधी की रैली पर बोले- सभी को रैली करने का अधिकार

संगरूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इंसाफ रैली के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को रैली करने का अधिकार है। हर पार्टी अपनी बात जनता के सामने रख सकती है। राहुल गांधी की रैली पर उन्होंने कोई विस्तृत टिप्पणी करने से परहेज किया।

ED की छापेमारी पर भाजपा को घेरा

मोगा की AAP विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को लेकर भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता से संकेत मिलता है कि चुनाव समय पर होने वाले हैं। मान ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ED और CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि छापेमारी होने दीजिए, जांच एजेंसियों को कुछ नहीं मिलेगा।

पराली जलाने के मुद्दे पर दिल्ली को लेकर दिया बयान

पंजाब में पराली जलाने से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी इस बात को जानते हैं। मान ने आरोप लगाया कि पराली के मुद्दे पर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने 3 नवंबर को पराली जलाने की घटनाओं को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

किसानों को करीब 1052 करोड़ रुपए की अदायगी की: करीब 9 लाख 77 हजार मीट्रिक टन धान की प्रदेश की मंडियों में अब तक आमद – कटारुचक्क

खाद्य व आपूर्ति मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी सहित अनाज मंडी गढ़शंकर व सैलाखुर्द में खरीद प्रबंधों का लिया जायजा गढ़शंकर , 10 अक्टूबर : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का क्षेत्रीय युवक एवं विरासत मेले में शानदार प्रदर्शन : विद्यार्थियों ने 57 श्रेणियों में से 26 पुरस्कार जीते

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के होशियारपुर ज़ोन-5 के क्षेत्रीय युवक एवं विरासत मेले में शानदार प्रदर्शन रहा है। डीएवी कॉलेज होशियारपुर में आयोजित क्षेत्रीय युवक एवं विरासत...
Translate »
error: Content is protected !!