पंजाब के इन 8 जिलों में हो सकती है बारिश : जालंधर- गुरुवार शाम को टेम्परेचर 34.9 डिग्री किया दर्ज

by

चंडीगढ़ :  पंजाब और चंडीगढ़ में आज शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा. इस बीच राज्य के करीब आठ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इन शहरों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर शामिल हैं।  किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसके साथ ही शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की संभावना है।

राज्य के औसत अधिकतम पारे में कल की तुलना में 0.3 डिग्री की कमी आयी है. हालांकि, राज्य में टेम्परेचर सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा बढ़ रहा है. बठिंडा और फरिकादोट में सबसे अधिक टेम्परेचर 38.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने की 10 तारीख तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. जबकि शेष क्षेत्र शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह अधिकतम और न्यूनतम टेम्परेचर भी सामान्य के बराबर ही रहेगा। इसी तरह 11 से 17 अक्टूबर की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है. साथ ही पारा भी सामान्य रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

पंजाब के प्रमुख शहरों का टेम्परेचर :

चंडीगढ़- गुरुवार को अधिकतम टेम्परेचर 35.7 डिग्री दर्ज किया गया. आज आसमान साफ ​​रहेगा. टेम्परेचर 22.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर- गुरुवार को अधिकतम टेम्परेचर 35.1 डिग्री दर्ज किया गया. आज आसमान साफ ​​रहेगा. टेम्परेचर 23.0 से 35.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर- गुरुवार शाम को टेम्परेचर 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाये रहेंगे. टेम्परेचर 22 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला- गुरुवार को अधिकतम टेम्परेचर 36.4 डिग्री दर्ज किया गया. आज आसमान साफ ​​रहेगा. टेम्परेचर 23 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली- कल अधिकतम टेम्परेचर 35.3 डिग्री दर्ज किया गया. आज आसमान साफ ​​रहेगा. आज टेम्परेचर 29 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- गुरुवार को अधिकतम टेम्परेचर 36.5 डिग्री दर्ज किया गया. आसमान साफ हो जाएगा. आज टेम्परेचर 23 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र, इंडियानापोलिस फायरिंग का मुद्दा उठाया

चंडीगढ़. : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर उन्हें यूएस में बसने वाले सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित...
article-image
पंजाब

श्री चरण छोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब में हिमाचल प्रदेश की संगत ने एक किलोग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया

 गढ़शंकार।  श्री चरणछोह गंगा अमृत कुंड श्री खुरालगढ़ साहिब में धार्मिक समागम के दौरान संत रमेश की अगुवाई में विशाल शोभायात्रा बिलासपुर (हिप्र) से पहुंची। जिसका स्वागत समूह संगत ने पुष्पवर्षा द्वारा किया। इस...
article-image
पंजाब , समाचार

कोरोना बैरीयर समेत लोगों को बेहतर सेवाएं देने वालों किया सम्मानित,संजे साहनी ने लड़कियों की लोहड़ी डाली

नंगल–  ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी ने अपने वार्ड में कुडिय़ां दी लोहड़ी नामक समागम करके नई जन्मी 75 लड़कियों की लोहड़ी डाली। इस दौरान साहनी ने लड़कियों को आकर्षित तोफे देकर सम्मानित किया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत सरकार अलर्ट : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर,उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण

नई दिल्ली : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़...
Translate »
error: Content is protected !!